{"_id":"57320e444f1c1ba95a919ac8","slug":"fraud-lover-woman-jumped-off-the-bike-to-avoid","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘फ्रॉड लवर’ से बचने के लिए बाइक से कूदी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘फ्रॉड लवर’ से बचने के लिए बाइक से कूदी युवती
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 11 May 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
'fraud lover
- फोटो : अमर उजाला
‘फ्रॉड लवर’ के चंगुल से छूटने के लिए हापुड़ में एक युवती ने बाइक से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय पुलिस की सूचना पर पहुंची कविनगर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ रेप और बहला-फुसलाकर अपहरण करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
कविनगर की एक कालोनी में रहने वाली कंपनी कर्मचारी सात मई से गायब थी। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि गायब युवती को हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हापुड़ से पुलिस ने उसे बरामद किया।
विज्ञापन
युवती को अस्पताल में मोनू निवासी गुलावठी ने भर्ती कराया था। मोनू ने बताया कि वह युवती के घर किराए पर रहता था। तब से उन दोनों का प्रेम प्रसंग है। वह उसे लेकर खुर्जा गया था। वहां से लौट रहा था।
विज्ञापन
राहगीर को बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई। इससे युवती को चोट लग गई। दूसरी तरफ, कविनगर एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि युवती का कहना है कि मोनू उसे शादी का झांसा देकर ले गया था।
खुर्जा में ही उसने किराए पर रूम लिया था, जहां उससे शारीरिक संबंध बनाए। बाद में पता चला कि मोनू शादीशुदा है। विरोध जताया तो वह उसे दूसरी जगह बाइक पर ले जाने लगा। हापुड़ में पहुंचते ही उसके चंगुल से बचने के लिए वह बाइक से कूद गई, इससे उसके सिर और पैर में चोट लगी।