{"_id":"6ac0174f3a93171587080494","slug":"fraud-at-tour-and-travels-company-fir-registered-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24872-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी में 50 लाख की धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी में 50 लाख की धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र में ज्ञान रचना टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी में 50 से 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। कंपनी के मालिक गौरव जैन ने अपने दो कर्मचारियों समेत तीन लोगों पर ग्राहकों से सीधे निजी खातों में भुगतान लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित गौरव जैन निवासी इंदिरापुरम ने पुलिस को बताया कि उन्हें 11 जुलाई 2026 के आसपास कंपनी में वित्तीय अनियमितताओं की जानकारी मिली थी। इसके बाद कंपनी के खातों का विस्तृत ऑडिट कराया गया और ग्राहकों से संपर्क किया गया। जांच में सामने आया कि मुख्य अकाउंटेंट हर्षवर्धन और सेल्स पर्सन अर्जुन शर्मा ने मिलीभगत से कंपनी को नुकसान पहुंचाया। ग्राहकों से प्राप्त भुगतान कंपनी के आधिकारिक खातों में जमा नहीं किए गए। इसके बजाय, ये भुगतान कथित तौर पर कर्मचारियों के निजी खातों या उनके परिचितों के खातों में प्राप्त किए गए। कंपनी को फर्जी या भ्रामक स्क्रीनशॉट दिखाकर यह दर्शाया जाता था कि भुगतान प्राप्त हो चुका है। हर्षवर्धन जो भुगतान प्रविष्टियों का सत्यापन करता था। कथित रूप से गलत जानकारी को भी सही बताता रहा। अर्जुन शर्मा ने अपनी भावी पत्नी अनिता तिवारी के निजी खाते सहित अन्य खातों में ग्राहकों से भुगतान प्राप्त किए। गौरव जैन के अनुसार, आंतरिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कंपनी को 50 से 60 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि वास्तविक राशि की पुष्टि निष्पक्ष जांच और बैंक रिकॉर्ड से होगी। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस ने गौरव जैन की शिकायत पर अर्जुन शर्मा, हर्षवर्धन और अनिता तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।