फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four vicious fraudsters arrested in the name of giving fake notes

Ghaziabad News: जाली नोट देने के नाम पर ठगी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Four vicious fraudsters arrested in the name of giving fake notes
गाजियाबाद। भारतीय असली नोट के बदले तीन गुना ज्यादा जाली मुद्रा देने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के चार शातिरों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ने का दावा किया है। गिरोह बैग बदलने के दौरान पुलिस के आने का डर दिखाकर असली नोटों से भरा बैग लेकर फरार हो जाते हैं। शातिर व्हाट्सएप पर संपर्क करके लोगों को वीडियो कॉल करके सौदा करते जाली नोट की सप्लाई करने का झांसा दे रहे थे।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि पकड़े गए शातिर अंकुर विहार लोनी निवासी वसीम उर्फ राजा, दिल्ली के प्रेमनगर निवासी शब्रेआलम उर्फ समीर उर्फ राहुल, गौतमबुद्धनगर के सेक्टर 113 के गांव सराफाबाद निवासी मोहम्मद अंसार और मेरठ के टीपीनगर निवासी जितेंद्र हैं। शब्रेआलम मूलरूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। इनके पास से भारतीय मुद्रा के 500-500 रुपये के नोट के बने जाली 400 नोट, फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एडीसीपी ने बताया कि 25 जुलाई को नोएडा सेक्टर 112 में एक व्यक्ति से तय सौदे के अनुसार नोट बदलने पहुंचे थे। इसी दौरान नोएडा पुलिस ने इनके साथ जगजीवन उर्फ जग्गु को 45 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया था। उस समय ये सभी फरार हो गए थे।
विज्ञापन



अनिल यादव करता था जाली नोटों की व्यवस्था
पूछताछ में वसीम ने बताया कि अनिल यादव दिल्ली और गुरुग्राम से नकली नोटों की व्यवस्था करता था। अनिल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वसीम ने बताया कि वीडियो कॉल के जरिये वह सौदा करते थे। इसी दौरान ये कुछ असली नोट को कैस्टोफीन टैबलेट के साथ पानी में डुबाने के बाद सूखा लेते थे। इसके बाद नोट को पार्टी को दिखाने के दौरान नोट पर पानी डाल दिया करते थे। टैबलेट भीगा हुआ नोट हल्का गुलाबी रंग छोड़ता था, जिसे वह भीगा हुआ नोट बताकर बाजार में चलने का भी दावा करते थे। इस दौरान वह लोगों को फर्जी आधार कार्ड दिखाते थे, जिससे वह पकड़े न जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed