फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four sub-station will be closed for three hours today

आज चार विद्युत सब-स्टेशन तीन घंटे रहेंगे बंद

Fri, 29 Jul 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 29 Jul 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Four sub-station will be closed for three hours today
बिजली संकट
टीएचए और गाजियाबाद के अर्थला, राजेंद्र नगर, लाजपत नगर और पटेल नगर बिजलीघर शुक्रवार को तीन घंटे के लिए बंद रहेंगे। इस दौरान करीब 20 से ज्यादा कालोनियों में बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। पावर कारपोरेशन से शटडाउन लेकर इन तीन घंटों में नगर निगम करहेड़ा के कान्हा उपवन के पास टूटी पाइप लाइन रिपेयर करेगा।
विज्ञापन


बीते शनिवार को कान्हा उपवन के पास पाइप लाइन के लिए की जा रही खुदाई के दौरान नगर निगम के ठेकेदार ने 33 केवी की विद्युत लाइन काट दी थी। इसकी वजह से नया बस अड्डा और पटेल नगर बिजलीघर बंद हो गए थे।
विज्ञापन


लाइन रिपेयर न होने पर पावर कारपोरेशन ने दोनों सब-स्टेशनों को दूसरे बिजलीघरों से जोड़कर कालोनियों में सप्लाई तो शुरू कर दी, लेकिन क्षतिग्रस्त लाइन अभी तक ठीक नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल नगर विद्युत सब-स्टेशन के एसडीओ सुशील कुमार का कहना है कि करहेड़ा में पाइप लाइन लीकेज होने की वजह से गड्ढे में पानी भरा है। इसके चलते कटी हुई अंडरग्राउंड केबल को ठीक नहीं किया जा सका है। शुक्रवार को नगर निगम इस पाइप लाइन को रिपेयर कराएगा। इसके लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक यह चार सब-स्टेशन बंद रहेंगे।

एलिवेटेड रोड के लिए सात दिन का पावर शट डाउन लेगा जीडीए
 एलिवेटेड रोड के निर्माण में बाधक बने तीन हाईटेंशन विद्युत टावर को ऊंचा करने के लिए जीडीए आठ दिन का शट डाउन लेगा। चार अगस्त को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के दौरे के बाद यह शट डाउन लिया जाएगा। इस दौरान टीएचए की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। लोनी स्थित 220 केवी सब-स्टेशन से टीएचए को बिजली सप्लाई दी जाएगी।

 चीफ इंजीनियर एससी द्विवेदी ने बताया कि शट डाउन की डिमांड पावर कारपोरेशन को भेज दी गई है। पहले चरण में हज हाउस के निकट हाईटेंशन लाइन के टावर को ऊंचा किया जाएगा। इसके बाद वसुंधरा और वैशाली में हाईटेंशन टावर ऊंचे किए जाएंगे।

उधर, पावर कारपोरेशन (ट्रांसमिशन) के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि शट डाउन के लिए वितरण विभाग के अधिकारियों से स्वीकृति ले ली गई है। अब यह प्रस्ताव लखनऊ मुख्यालय को भेजा गया है। शुक्रवार तक इस पर सहमति मिल जाएगी।

उन्होंने बताया कि चार से 11 अगस्त तक शट डाउन के दौरान 132 केवी लाइन के तीन टावर को ऊंचा किया जाएगा ताकि एलिवेटेड रोड के निर्माण में बाधा न आए। उन्होंने बताया कि इस दौरान टीएचए की विद्युत आपूर्ति लोनी से की जाएगी।

फिलहाल आधी आपूर्ति लोनी और आधी करहेड़ा से की जाती है। बता दें कि यह शट डाउन दो महीने पहले लिया जाना था, लेकिन गर्मी की वजह से शट डाउन मिल नहीं रहा था। इससे एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य में देरी हुई।


जीडीए ने यह दावा किया था कि लक्ष्य (अप्रैल 2017) से तीन महीने पहले यह रोड दौडे़गी। अब चीफ इंजीनियर का कहना है कि निर्माण कार्य पूरे होने की तय तारीख फिलहाल नहीं बताई जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed