फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four siblings of the groom injured in knife attack during wedding

Ghaziabad News: निकाह के दौरान चाकू से हमला दूल्हे के चार भाई-बहन घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Four siblings of the groom injured in knife attack during wedding
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के गरिमा गार्डन स्थित भल्ला फार्म हाउस बरातघर में 30 मार्च को शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में विवाद के बाद चाकू चल गए। हमले में दूल्हे की बहन साजिदा, भाई शहजाद, इसराइल और सोनू चाकू लगने से घायल हो गए।
उनको इलाज के लिए लोनी स्थित 50 शैय्या अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं, दूल्हे के भाई शहजाद ने टीलामोड़ थाने में तहरीर देकर चार-पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। बरात, बागपत के चांदनी नगर थानाक्षेत्र स्थित पानथी गांव से आई थी।
विज्ञापन

दूल्हे के भाई शहजाद ने बताया कि निकाह पूरा होने के बाद दूल्हा-दुल्हन और परिवार वाले एक साथ खाना खा रहे थे। बरातघर के दूसरे हिस्से में लड़की के चचेरे-तहेरे भाई आपस में झगड़ा कर रहे थे। वहां पर उनका भाई इसराइल भी खड़ा था। उनमें एक युवक अचानक आया और उनके भाई के सिर में थाल मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर वह अपने भाई इशाक, सोनू और बहन साजिदा के साथ बीच-बचाव करने पहुंचे। इसके बावजूद आरोपी नहीं रुके और गाली-गलौज करते रहे। आरोपियों का विरोध किया तो कुछ बरातघर के कर्मियों के साथ मिलकर उन सभी पर चाकू से कई वार किए।
चाकू रोकते समय उनके हाथ में चोट आई। भाई इसराइल और सोनू के हाथ में भी चाकू लगे हैं। वहीं, उनकी बहन साजिदा के सिर में भारी वस्तु मारकर लहूलुहान कर दिया। झगड़े में बहन के गले से सोने की चेन भी टूट गई। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

आरोप है कि हमलावर पुलिस के सामने भी जान से मारने की धमकी देते रहे। पुलिस घायलों को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए लोनी स्थित अस्पताल लेकर गई। वहां पर घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed