फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four people including mother and son injured in two road accidents

Ghaziabad News: दो सड़क हादसों में मां-बेटे समेत चार घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Four people including mother and son injured in two road accidents
लोनी। दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर हाईवे पर मंडोला गांव के सामने रविवार दोपहर दो सड़क हादसों में मां-बेटे समेत चार लोग घायल हो गए। दोनों घटनाएं कार से टक्कर लगने से हुई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जवाहर नगर कॉलोनी निवासी आशा वर्मा ने बताया कि उनकी आंखों में परेशानी हो रही थी। वह चेकअप के लिए बाइक पर अपने बेटे गौरव के साथ बागपत खेकड़ा स्थित डॉक्टर के पास गई थीं। वहां से लौटते समय मंडोला गांव के सामने पहुंचते ही गलत दिशा से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मां-बेटे घायल हो गए। घटना में गौरव के हाथ की हड्डी टूट गई। पुलिस ने घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

दूसरी ओर चांदी नगर बागपत निवासी सुमित नांगलोई दिल्ली निवासी रामेश्वर के साथ जा रहे थे। जैसे ही वह मंडोला गांव स्थित फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो उनकी बाइक में कार ने टक्कर मार दी। इससे सुमित के पैर की हड्डी टूट गई और रामेश्वर चोटिल हो गए। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed