फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four people, including a female student, injured in three road accidents; two have lodged reports.

Ghaziabad News: तीन सड़क हादसों में छात्रा समेत चार लोग घायल, दो ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Four people, including a female student, injured in three road accidents; two have lodged reports.
साहिबाबाद। टीएचए के तीन थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों के दौरान एक छात्रा समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कॉलेज से लौट रहीं वैशाली सेक्टर दो निवासी छात्रा बस से गिर गईं और उनके सिर में चोट आई है। वहीं, साहिबाबाद में दिल्ली के मंडोली निवासी केशव की बाइक में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसके अलावा 23 जून की देर रात वसुंधरा सेक्टर-16 में तेज रफ्तार बाइक कार से भिड़ गई तो दोनों चोटिल हो गए। वैशाली सेक्टर-दो निवासी वेद उपाध्याय ने दर्ज मामले में बताया कि उनकी बेटी साक्षी डासना स्थित एक कॉलेज से 22 जून को बस से घर लौट रही थी। कौशांबी में बस से उतरने के दौरान चालक ने गाड़ी चला दी। इससे वह असंतुलित होकर नीचे गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीं, मंडोली निवासी आरती ने साहिबाबाद पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जून की सुबह करीब 6ः30 बजे पति केशव बाइक से घर लौट रहे थे। करहेड़ा स्थित चौहान गेट के पास एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके अलावा वसुंधरा स्थित अग्रसेन चौक के पास तेज रफ्तार बाइक और कार में 23 जून की देर रात भिड़ंत हो गई। डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि तीनों हादसों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed