{"_id":"57c1e7c74f1c1b4a38d500df","slug":"four-more-cases-of-chikungunya-raised-concerns","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंता बढ़ी... चिकनगुनिया के चार और मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंता बढ़ी... चिकनगुनिया के चार और मरीज
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। शनिवार को और चार मरीजों में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। इनमें से इंदिरापुरम के संजय मोहन (47), वसुंधरा के अमित लाल (34) विजयनगर की क्रांति देवी (53) और बहरामपुर के सुनील (14) में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है।
इनको मिलाकर जनपद में अब तक सात चिकनगुनिया के मरीज हो गए हैं। इसके अलावा दो मरीजों में डेंगू की भी पुष्टि हुई है। मौसम का बदलता तेवर सेहत का दुश्मन बन रहा है। चिकनगुनिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग को भी अंदेशा है कि डेंगू से अधिक चिकनगुनिया के केस इस बार अधिक रहेंगे। हालांकि प्राइवेट अस्पतालों में पिछले एक महीने से चिकनगुनिया के मरीजों का इलाज चल रहा है लेकिन प्राइवेट चिकित्सक इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
एमएमजी अस्पताल और संयुक्त जिला अस्पताल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी हाई फीवर, जोड़ों में दर्द के साथ पचास फीसदी मरीजों में शरीर पर लाल चकते वाले लक्षण के मरीज दिखाई दे रहे हैं। एमएमजी अस्पताल में भी एक बेड पर दो-दो मरीजों को रखना पड़ रहा है।
सीएमओ ने अस्पतालों को डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। हर प्राइवेट अस्पताल वालों को चिकनगुनिया की रिपोर्ट और सैंपल भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
क्या रखें सावधानियां
- घर में और आसपास के क्षेत्रों में पानी न जमा होने दें।
- घर में मौजूद पानी की टंकियों और बर्तनों को ढककर रखें।
- घर में और घर के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव करवाएं।
- घर को मस्क्यूटो फ्री रखें।
- इस मौसम में शरीर को पूरी तरह से ढककर रखें और पूरी बाजू के कपड़े पहनकर रखें।
- बुखार और सिरदर्द में खुद से दवाएं बिल्कुल ना लें। चिकित्सक की सलाह लें।
- फीवर और चिकनगुनिया के लक्षण पर अधिक मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करें।
डेंगू-चिकनगुनिया से बचाव के लिए कर रहे जागरूक
डेंगू और चिकनगुनिया से निपटने के लिए हॉट सिटी में आरडब्ल्यूए ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। लगातार चिकनगुनिया के केसों को देखते आरडब्ल्यूए ने अभियान शुरू किया है।
लोगों से डेंगू-चिकनगुनिया का लारवा नहीं पनपने देने की अपील की जा रही है, जिसके लिए उन्हें कूलर, गमरों, नालियों समेत कहीं भी घर पानी नहीं ठहरने देने के बारे में बताया जा रहा है। आरडब्ल्यूए डोर-टू-डोर अभियान के जरिए इसे आगे बढ़ा रही है।
इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा और साहिबाबाद में चिकनगुनिया के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आरडब्ल्यूए का कहना है कि मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। नमी आने से डेंगू और चिकनगुनिया के मच्छर एडीज का लारवा पनप रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से सर्वे और छिड़काव कराने की भी मांग की गई है।
कंफेडरेशन ऑफ ट्रांस हिंडन आरडब्ल्यूए के महासचिव मोहन सांगवान ने बताया कि सोसायाटी में तो अभियान चल रहा है, जल्द ही संवेदनशील एरिया में अभियान शुरू किया जाएगा।
विभाग से जलभराव वाली जगहों पर छिड़काव कराने की मांग की गई है और घरों में लोगों से खुले में पानी नहीं रखने की अपील की जा रही है। उधर, शालीमार गार्डन सुधार समिति के सचिव जय दीक्षित ने बताया कि हर वर्ष मौसम में परिवर्तन के बाद लोग डेंगू का शिकार होते हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है।