फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four arrested for stealing vehicle by breaking the lock in 30 seconds

Ghaziabad News: 30 सेकंड में लॉक तोड़कर वाहन चोरी करने वाले चार गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for stealing vehicle by breaking the lock in 30 seconds
सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार किए गए वाहन चोरी करने वाले बदमाश। संवाद
गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की 11 बाइकें बरामद कीं। हालांकि, उन्होंने 20 से अधिक बाइकें चोरी करने की बात स्वीकार की है। शेष बाइकों को बरामद करने का पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बाइक का लॉक तोड़ने की फूल सिंह नाम के मैकेनिक से ट्रेनिंग लेकर घटनाओं को रेकी कर अंजाम दे रहे थे। आरोपियों के अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि आरोपियों की पहचान भूड़गढी, मसूरी निवासी वंश, गोविंदपुरम सी ब्लॉक निवासी गजराज, त्यागी चौक घूकना निवासी सोनू उर्फ विशाल व मैकेनिक फूल सिंह निवासी नूरनगर के रूप में हुई है। फूल सिंह व गजराज पर कोई मुकदमा नहीं है। जबकि, सोनू और वंश पर लूट और अपहरण का एक-एक मुकदमा पंजीकृत है। फूल सिंह ने ही वंश, गजराज और सोनू को लॉक तोड़ने की ट्रेनिंग दी थी। तीनों अधिकतम 30 सेकंड में लाॅक तोड़ देते थे और अगले 30 सेकंड में वहां से वाहन ले जाते थे। आरोपी ऐसे स्थानों पर खड़े वाहनों को टारगेट करते थे, जहां लोगों की कम चहलकदमी रहती थी। अस्पतालों के आसपास खड़े होने वाले कई वाहनों को भी इन्होंने चोरी किया था।
विज्ञापन

आरोपियों ने नोएडा, कविनगर, क्रॉसिंग क्षेत्र से 20 से अधिक बाइकें चोरी करने की बात स्वीकार की है। इन मामलों में प्राथमिकी दर्ज थीं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों को दबोचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बाइकों के पुर्जे तो कई की पहचान बदलकर सस्ते में बेचा
एसीपी ने बताया कि फूल सिंह दोपहिया का अच्छा और जानकार मैकेनिक रहा है। बाइक मिलने के बाद वह उसके अलग-अलग पुर्जे कर देता था। उसके पुर्जे दूसरे मैकेनिकों को बेच देता था। जो वाहन अच्छी हालत में होते थे, उनकी नंबर प्लेट, लॉक आदि बदलकर ग्राहकों को बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed