फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fountains are parched in some places, while in others, they overflow onto the streets.

Ghaziabad News: फव्वारे कहीं प्यासे, कहीं सड़क पर बह रहे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Fountains are parched in some places, while in others, they overflow onto the streets.
गाजियाबाद। शहर को सुंदर बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर गोल चक्करों और प्रमुख चौराहों पर लगाए गए फव्वारे अब बदहाल व्यवस्था की तस्वीर पेश कर रहे हैं। कहीं फव्वारे महीनों से बंद पड़े हैं तो कहीं चालू होने पर उनका पानी सड़क पर बह रहा है। हालात ऐसे हैं कि सौंदर्यीकरण के प्रतीक माने जाने वाले ये फव्वारे अब व्यवस्था को ही चिढ़ाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से फव्वारों के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। कई जगह मोटर खराब पड़ी हैं, जबकि कुछ स्थानों पर पाइपलाइन और निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। इसके चलते फव्वारे या तो बंद रहते हैं या फिर आसपास गंदगी और कीचड़ फैलाते हैं।
विज्ञापन


नेहरूनगर गोल चक्कर पर लगा फव्वारा कुछ दिन पहले चालू किया गया, लेकिन उसका पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे सड़क पर कीचड़ फैल रहा है और दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासी सुदेश यादव ने बताया कि लंबे समय तक बंद रहने के बाद फव्वारा चालू तो हुआ लेकिन व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई। शिकायत के बावजूद समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पटेलनगर गोल चक्कर पर फव्वारा बंद पड़ा है। स्थानीय निवासी आयुष का कहना है कि फव्वारे शहर की पहचान और सुंदरता बढ़ाने के लिए लगाए गए थे लेकिन अब उनकी हालत देखकर लगता है कि जिम्मेदार विभाग ने पूरी तरह आंखें मूंद ली हैं। विजयनगर और साहिबाबाद के गोल चक्करों पर भी यही स्थिति बनी हुई है।


नगर निगम के जलकल विभाग के जीएम केपी आनंद ने बताया कि नेहरूनगर के फव्वारे की हाल ही में मरम्मत कराई गई थी। अगर दोबारा तकनीकी खराबी आई है तो उसे जल्द ठीक कराया जाएगा। साथ ही शहर के अन्य बंद पड़े फव्वारों की भी जांच कर मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed