फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Foundation stone laid for 64 housing units at the PAC on Gandhi-Shastri Jayanti.

Ghaziabad News: पीएसी में गांधी-शास्त्री जयंती पर 64 आवासों का शिलान्यास किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for 64 housing units at the PAC on Gandhi-Shastri Jayanti.

विज्ञापन
कौशांबी। थाना क्षेत्र स्थित 41वीं वाहिनी पीएसी में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जवानों के कल्याण के लिए नवनिर्मित कैफेटेरिया और गार्ड रूम का लोकार्पण किया गया। साथ ही 64 नए टाइप-2 आवासों का शिलान्यास भी किया गया।

पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह पीएसी ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने संविधान, कानून और जनता के विश्वास की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने को प्रेरित किया। महानिदेशक ने उत्कृष्ट कार्य के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। वाहिनी परिसर में गेट नंबर-1 के सुंदरीकरण का कार्य का निरीक्षण देखा। निर्माणाधीन 64 टाइप-2 आवास मुख्य आरक्षी और आरक्षियों को आवंटित किए जाएंगे। कैफेटेरिया वातानुकूलित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। इन नई सुविधाओं से जवानों को दैनिक आवश्यकताओं की उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान डीआईजी कल्पना सक्सेना, सेनानायक दिनेश यादव और उप सेनानायक अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed