{"_id":"66eb272df472f31b580966d4","slug":"found-in-cms-program-the-miscreant-snatched-away-the-mobile-ghaziabad-news-c-30-gbd1006-469385-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सीएम के कार्यक्रम में मिला \nमोबाइल छीन ले गया शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सीएम के कार्यक्रम में मिला मोबाइल छीन ले गया शातिर
विज्ञापन
गाजियाबाद। घंटाघर रामलीला मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में दिव्यांग छात्र मनोज से एक शातिर ने भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल फोन छीन ले गया। कार्यक्रम के दौरान ही मनोज काे स्मार्टफोन मिला था। मामले में मनोज ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है।
मेरठ के रोहटा रोड स्थित अफजलपुर पावती निवासी मनोज एमएमएच कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। स्मार्टफोन मिलने की सूचना पर वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचे थे। मनोज ने बताया कि कुछ छात्रों को खुद मुख्यमंत्री ने स्मार्टफोन दिए। जबकि, अधिकांश छात्रों को जहां वह बैठे थे। वहीं पर ही कॉलेज के शिक्षकों की ओर से स्मार्टफोन दिए गए।
शिक्षक ने उनको भी स्मार्टफोन दिया, तभी वहां से लोग भी निकलना शुरू हो गए। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनका स्मार्टफोन छीन लिया और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। उन्होंने काफी शोर भी मचाया लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। एसीपी रितेश त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। टीम को इस घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है।