{"_id":"669617313cbfe7a52c0983e9","slug":"former-navy-marine-commando-saved-the-life-of-a-drowning-youth-in-ghaziabad-2024-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'देवदूत' बना जवान: बाप मांगता रहा मदद, लोग बनाते रहे वीडियो; अचानक आए पूर्व मरीन कमांडो ने डूबते युवक को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'देवदूत' बना जवान: बाप मांगता रहा मदद, लोग बनाते रहे वीडियो; अचानक आए पूर्व मरीन कमांडो ने डूबते युवक को बचाया
Tue, 16 Jul 2024 12:19 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम/गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम/गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 16 Jul 2024 12:19 PM IST
सार
गाजियाबाद की हिंडन नहर में डूब रहे एक युवक की नेवी के पूर्व मरीन कमांडो ने जान बचा ली। गौर ग्रीन विस्ता सोसायटी के सामने कट पर युवक ने छलांग लगा दी थी। ई-रिक्शा चालक अपने बेटे को बचाने की रोते हुए मदद मांग रहे थे।
विज्ञापन
नेवी के पूर्व मरीन कमांडो ने बचाई युवक की जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौर ग्रीन विस्ता सोसायटी के सामने सोमवार शाम भारतीय सेना नेवी के पूर्व मरीन कमांडो ने हिंडन नहर में कूदकर डूब रहे युवक की जान बचाई। उन्होंने घर लौटते हुए हिंडन नहर के किनारे लोगों की भीड़ देखकर छलांग लगाई और युवक को बाहर खींच लिया। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
अभयखण्ड के मिलन विहार निवासी धनबीर सिंह नेगी भारतीय सेना नेवी में पूर्व मरीन कमांडो रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम नोएडा से घर लौट रहे थे। तभी गौर ग्रीन विस्ता सोसायटी के सामने हिंडन नहर के किनारे लोगों की भीड़ इकट्ठा थी। उन्होंने अपनी बाइक रोक कर इसका कारण जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान ई-रिक्शा चालक रोते हुए उनसे बेटे को बचाने की गुहार लगाने लगा। उन्होंने तुरंत अपनी शर्ट और जूते उतारे और हिंडन नहर में छलांग लगा दी। कुछ देर में वह हिंडन में डूब रहे युवक को पकड़कर बाहर खींच लाए। वहां मौजूद लोगों ने उनके इस कार्य की सराहना की।
हालांकि, वह नहर में डूब रहे युवक का नाम और पता वह घटना का कारण नहीं जान पाए और अपने घर निकल गए। इस मामले की इंदिरापुरम पुलिस को भी कोई सूचना नहीं मिली है। इंदिरापुरम पुलिस का कहना है कि युवक के बारे में पता किया जा रहा है।