फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Former CM Kalyan Singh death antim sanskar funeral at narora ghat of bulandshahr live update

यूपी: पूर्व सीएम कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ बेटे राजवीर सिंह ने दी मुखाग्नि

Mon, 23 Aug 2021 05:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Aug 2021 05:15 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का बुलंदशहर के नरौरा के बंसी घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। राजकीय सम्मान के साथ बेटे राजवीर सिंह ने कल्याण सिंह को मुखाग्नि दी। 

विज्ञापन
Former CM Kalyan Singh death antim sanskar funeral at narora ghat of bulandshahr live update
कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सोमवार को अपनी कर्मभूमि बुलंदशहर के नरौरा में गंगा किनारे राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गए। जय श्रीराम और बाबूजी अमर रहें के नारों के बीच उनके सांसद पुत्र राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने मुखाग्रि दी। 
विज्ञापन


विशाल जनसमूह के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, महेंद्र नाथ पांडेय, स्मृति ईरानी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और विभिन्न केंद्रीय व प्रदेश स्तरीय मंत्रियों ने कल्याण सिंह को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन


कल्याण सिंह की शवयात्रा अलीगढ़ में उनके गांव मंढौली से दोपहर 2.45 बजे जैसे ही नरौरा में गंगा किनारे बच्चा पार्क में पहुंची तो आसमान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। विशाल जनसमूह अपने नेता को नम आंखों से अंतिम विदाई देने के लिए जुटा था। अंत्येष्टि स्थल पर शव वाहन के पहुंचने से पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब 3.42 बजे बाबूजी को राजकीय सम्मान के साथ गारद की सलामी दी गई। चार बजकर दो मिनट पर बाबूजी के बेटे और एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने मंत्रोच्चार के बीच मुखाग्रि दी। अपने नायक की विदाई देख उपस्थित जनसमूह की आंखों से आंसू झर रहे थे।





 

सीएम योगी ने भीड़ को संभाला

अंत्येष्टि स्थल पर भारी भीड़ अपने नेता की आखिरी झलक देखने के लिए बेकाबू हुई तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद माइक थामा और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। ऐसा तीन बार हुआ जब मुख्यमंत्री को खुद अपने हाथों में माइक थामना पड़ा।

राष्ट्रपति के प्रतिनिधि के तौर पर राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति के प्रतिनिधि के तौर पर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बाबूजी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपराष्ट्रपति के प्रतिनिधि के तौर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रधानमंत्री और राज्यपाल के प्रतिनिधि के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्प चक्र अर्पित किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, बिहार से भाजपा नेता हरेंद्र, पंजाब प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश, ब्रजेश पाठक, मंत्री अनिल राजभर, विनोद सोनकर, सुरेश राणा ने भी श्रद्धांजलि दी।

अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि
अतरौली पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने पत्रकारों से कहा कि जिस दिन राम मंदिर का शिलान्यास हुआ था, उसी दिन मेरी बाबूजी (कल्याण सिंह) से बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि मेरे जीवन का लक्ष्य पूरा हो गया। बाबू जी का पूरा जीवन यूपी के विकास व गरीबों के लिए समर्पित रहा। देश को बेहतर गति एवं दिशा दी। प्रदेश का विकास किया। 

उन्होंने अपने कार्यों की गहरी छाप छोड़ी है। बाबूजी के जाने से भाजपा में जो रिक्तता आई है, उसकी लंबे समय तक भरपाई नहीं हो सकती। बाबूजी लंबे समय से सक्रिय राजनीति में नहीं थे। लेकिन उनको उनके उम्र के साथ-साथ युवाओं का भी साथ मिला। वह हमेशा भाजपा के प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अलीगढ़ में कहा कि कल्याण सिंह एक व्यक्ति नहीं, एक संस्था और आंदोलन थे। अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण उनका संकल्प था और ये संकल्प उनके बिना पूरा नहीं हो सकता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed