फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Former Bar President Rakesh Tyagi Kakdha joins BJP

पूर्व बार अध्यक्ष राकेश त्यागी काकड़ा भाजपा में शामिल

Thu, 23 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 23 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Former Bar President Rakesh Tyagi Kakdha joins BJP
राकेश त्यागी भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला
बार एसोसिएशन गाजियाबाद के पूर्व अध्यक्ष राकेश त्यागी काकड़ा बुधवार को दर्जनों अधिवक्ताओं और समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व बार अध्यक्ष सपा के जिला महासचिव पद पर भी रह चुके हैं। सपा के पूर्व युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष राहुल यादव के बाद राकेश त्यागी का भाजपा में जाना सपा को बड़ा झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन


राकेश त्यागी को भाजपा में शामिल करने के लिए बुधवार को आरडीसी स्थित एक होटल में कार्यक्रम रखा गया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा और हाल ही में एमएलसी बने क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन


भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया ने लोगों से अपील की कि वह बसपा-सपा के 15 साल के कार्यकाल के सापेक्ष कल्याण सिंह के 18 माह और राजनाथ सिंह के17 माह के कार्यकाल का आकलन करके देखें कि किसके कार्यकाल में जनता ने खुद को सुरक्षित महसूस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक नरेंद्र शिशौदिया के अलावा मुख्य रूप से डा. हरपाल सिंह, अरविंद प्रभात, भानु शिशौदिया, विनीत शर्मा, राजीव अग्रवाल, कुलदीप त्यागी, पूर्व विधायक सुनील शर्मा, स्वतंत्र शिशौदिया, ललित शर्मा, अमित त्यागी, महेंद्र यादव, बॉबी त्यागी, संदीप वर्मा, संजय कश्यप, वरुण त्यागी, अशोक शर्मा, नेपाल सिंह शिशौदिया, केपी सिंह, विश्वास त्यागी, नवीन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed