{"_id":"57150e184f1c1b354f8b458c","slug":"forensic-report-came-not-defers-hearing-against-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरेंसिक रिपोर्ट न आने से सांसद की जमानत पर सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरेंसिक रिपोर्ट न आने से सांसद की जमानत पर सुनवाई टली
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 19 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Himanshi Kashyap
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमांशी दहेज हत्या मामले में बसपा राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप की जमानत अर्जी पर सुनवाई टल गई। सीबीआई सेशन कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 21 अप्रैल की तारीख तय की है।
विज्ञापन
हिमांशी के परिजनों की तरफ से कोर्ट में पैरवी के लिए बदायूं से उनके अधिवक्ता चाचा हरिओम कश्यप, भानू प्रजापति और जितेंद्र वर्मा आए थे। सोमवार को नरेंद्र कश्यप की जमानत पर जिला जज की कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन जिला जज ने सीबीआई सेशन कोर्ट को याचिका ट्रांसफर कर दी थी।
विज्ञापन
इस मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट नहीं आने के कारण कोर्ट ने 21 अप्रैल की तारीख लगाते हुए फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य पेपर तलब किए हुए हैं, जो कोर्ट में अभी पेश नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
कोर्ट में हिमांशी के पिता पूर्व बसपा मंत्री हीरालाल कश्यप और अन्य परिजन भी मौजूद थे। बता दें कि सांसद व उनके परिजन पुत्रवधू हिमांशी की दहेज हत्या में आरोपी हैं। छह अप्रैल को घटना हुई थी। सांसद, पत्नी और बेटे के साथ सात अप्रैल से जेल में बंद हैं।