{"_id":"693f12bf461d31ea3804c47f","slug":"for-other-destinations-flights-to-ahmedabad-and-varanasi-cancelled-till-further-notice-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-13289-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अन्य केंद्रों के लिएःः अहमदाबाद और वाराणसी की फ्लाइट अगले आदेश तक निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अन्य केंद्रों के लिएःः अहमदाबाद और वाराणसी की फ्लाइट अगले आदेश तक निरस्त
विज्ञापन
साहिबाबाद (गाजियाबाद)। कोहरे को देखते हुए हिंडन हवाईअड्डे से अहमदाबाद और वाराणसी की उड़ानें अगले आदेश तक निरस्त कर दी गई हैं। सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया गया है। रविवार को भी अहमदाबाद से हिंडन आने और यहां से वाराणसी जाने वाली फ्लाइट निरस्त रही। भीषण कोहरे को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने उड़ान की अनुमति नहीं दी।
अहमदाबाद से सुबह 7:30 बजे यात्रियों को लेकर हिंडन के लिए इंडिगो की फ्लाइट उड़ान भरती है। यह फ्लाइट नौ बजे हिंडन पहुंचकर 10:30 बजे वाराणसी जाती है। रविवार सुबह अत्यधिक कोहरा होने के कारण एटीसी ने उड़ान की मंजूरी नहीं दी। शनिवार को कोहरे के कारण दोनों फ्लाइट करीब एक घंटा देरी से उड़ी थीं।
हिंडन हवाईअड्डे के निदेशक डॉ. चिलका महेश ने बताया कि कोहरे व मौसम को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से फैसले लिए जा रहे हैं। सभी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। अगर धुंध और कोहरे का यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में अन्य उड़ानों पर भी असर पड़ सकता है।