फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Food Safety and Drug Administration team took samples from ice cream company in Ghaziabad

आइसक्रीम में इंसानी उंगली: गाजियाबाद की फैक्टरी में पहुंची जांच टीम... सैंपल लिए; फैक्टरी मालिक ने कही ये बात

Fri, 14 Jun 2024 10:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 14 Jun 2024 10:55 PM IST
सार

टीम ने यूमो ब्रांड के मैंगो, अल्फांसों आइसक्रीम सहित कुल्फी, बटर स्कॉच और चोकोबार के नमूने लिए हैं, जिसको जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं जांच में सामने आया है कि कंपनी ने लैटरहेड पर लिखकर यह जानकारी दी है कि जिस आइसक्रीम में अंगुली मिली वह कंपनी पुणे में स्थित है। 

विज्ञापन
Food Safety and Drug Administration team took samples from ice cream company in Ghaziabad
आइसक्रीम में निकली उंगली - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई में यम्मो ब्रांड की आइसक्रीम से अंगुली पाए जाने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को ट्रोनिकी सिटी स्थित लक्ष्मी आइसक्रीम फैक्टरी का निरीक्षण किया गया। वहां से चार नमूने लिए गए। टीम ने यूमो ब्रांड के मैंगो, अल्फांसों आइसक्रीम सहित कुल्फी, बटर स्कॉच और चोकोबार के नमूने लिए हैं, जिसको जांच के लिए भेजा जाएगा। जिला अभिहीत अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान फर्म के इंचार्ज संजय शर्मा ने जानकारी दी है कि मुंबई की कंपनी ने लैटरहेड पर लिखकर यह जानकारी दी है कि जिस आइसक्रीम में अंगुली मिली वह कंपनी पुणे में स्थित है। 

विज्ञापन

यह है मामला
मुंबई के मलाड इलाके में एक डॉक्टर द्वारा ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा निकला। इसे देखकर डॉक्टर घबरा गया और मलाड पुलिस स्टेशन पहुंचा। जहां उसने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आइसक्रीम ब्रांड युम्मो के खिलाफ शिकायत दर्ज की। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आइसक्रीम का गाजियाबाद कनेक्शन
डॉक्टर आइसक्रीम के रैपर के साथ मलाड पुलिस स्टेशन लेकर पहुंचा। दावा किया जा रहा कि रैपर पर मैन्युफैक्चरिंग डेट 11 मई, 2024 और एक्सपायरी डेट 10 मई, 2025 लिखी थी। इसके बाद दावा किया गया कि प्रोडक्ट गाजियाबाद में लक्ष्मी आइसक्रीम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाया गया था। हालांकि, ट्रॉनिका सिटी स्थित लक्ष्मी आइसक्रीम फैक्टरी के मैनेजर संजय शर्मा ने बताया कि यह आइसक्रीम उनकी फैक्टरी में नहीं बनी है।

विज्ञापन

'अखरोट समझ कर मैं चबा रहा था'
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने बताया कि मैंने तीन आइसक्रीम ऑनलाइन मंगवाई थी। मैंने बटरस्कोच आइसक्रीम ली थी। मैं आइसक्रीम खा रहा था, तभी मुंह के अंदर कुछ ठोस चीज महसूस हुई। मुझे लगा कि यह अखरोट या चॉकलेट का टुकड़ा हो सकता है लेकिन मुझे मुंह में कुछ ज्यादा ही कड़ा महसूस हुआ। यह क्या यह जानने के लिए मैंने थूका तो मैं दंग रह गया क्योंकि यह अखरोट नहीं बल्कि इंसान की उंगली की मांस का टुकड़ा था। मैं पेशे से एक डॉक्टर हूं तो मुझे समझ आ गया कि यह अंगूठा का हिस्सा है, इसमें नाखून दिख रहा था। मैंने तुरंत टुकड़े को आइसपैक में डाल दिया, जिससे पुलिस को दिखाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed