{"_id":"6a5e86e52bb64d4d950a3e88","slug":"following-reports-of-illegal-encroachment-and-occupation-of-municipal-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-21626-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: निगम की भूमि पर रास्ता दुकान और पार्किंग बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: निगम की भूमि पर रास्ता दुकान और पार्किंग बनाई
विज्ञापन
साहिबाबाद। अर्थला में नगर निगम की 40 करोड़ रुपये की भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर कब्जा करने वालों की सूचना पर निरीक्षण करने गई टीम से अभद्रता की गई। टीम पर पथराव की तैयारी थी, लेकिन महापौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। हालात देखते हुए महापौर ने अतिक्रमण पर सरकारी जमीन कब्जाने वाले और अभद्रता करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रशासनिक टीम से जमीन की पैमाइश करने के भी निर्देश दिए हैं।
महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि अर्थला गांव में नगर निगम के खसरा नंबर 1085 में 1010 वर्गमीटर जमीन है। इस जमीन की कीमत करीब 40 करोड़ है। महापौर ने बताया कि नगर निगम ने अपनी जमीन को बाउंड्री से घेर रखा था। उक्त जमीन पर अवैध कब्जा करने की सूचना। उन्होंने बताया कि लोगों ने घरों के सामने से दीवार तोड़कर दरवाजे खोल लिए हैं और रास्ता बनाया जा रहा है। कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जा करके वाहन पार्क करने शुरू कर दिए हैं। इस सूचना पर उन्होंने टीम को मौके का निरीक्षण करने भेजा था।
वहां गई टीम से स्थानीय लोगों ने बदसलूकी करते हुए पथराव की तैयारी में थे। जब उनको अभद्रता की सूचना मिलीं तो वह भी टीम के साथ वहां मौके पर पहुंची। कुछ लोग जमीन पर अपना दावा कर रहे थे, उनसे कागज मांगे हैं।
विज्ञापन
सोमवार सुबह नगर निगम के संपत्ति अधीक्षक व टीम मौके पर गई थीं जिनके साथ स्थानीय लोगों ने बदसलूकी की। उनको चिन्हित कर लिया गया है और रिपोर्ट दर्ज कराकर जल्द ही कार्रवाई कराई जाएगी।