फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fogging is not the fierce RLD workers, put a lock on the gate Corporation

फॉगिंग न होने से भड़के रालोद कार्यकर्ता, निगम गेट पर डाला ताला

Fri, 16 Sep 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 16 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fogging is not the fierce RLD workers, put a lock on the gate Corporation
अन्य - फोटो : अमर उजाला
चिकनगुनिया और डेंगू के प्रकोप के बावजूद शहर की अधिकांश कालोनियों में अब तक फॉगिंग नहीं हुई है। इस पर शुक्रवार को रालोद कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया। रालोद की महानगर इकाई ने निगम मुख्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन


बीमारियां फैलने से आक्रोशित रालोद नेताओं ने निगम मुख्यालय का मेन गेट बंद कर ताला लगाकर जमकर हंगामा किया। महानगर अध्यक्ष रामानंद गोयल, पश्चिमी प्रदेश महासचिव ओडी त्यागी, योगेंद्र वीरभान के नेतृत्व में दोपहर करीब एक बजे रालोद कार्यकर्ता नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और अधिकारियों पर फॉगिंग न कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


रामानंद गोयल ने कहा कि निगम अफसरों की लापरवाही से लोग बीमार हो रहे हैं। अब तक गाजियाबाद में चिकनगुनिया से तीन मौतें हो चुकी हैं। आरोप लगाया कि जिन इलाकों में फॉगिंग कराई भी गई है, उसमें भी दवा की मात्रा कम और डीजल की मात्रा ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मच्छरों पर इसका असर नहीं हो रहा। पॉश कालोनियों में लोग खुद बचाव करने की स्थिति में हैं, लेकिन मलिन बस्तियों में मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। कालोनियों में सफाई की स्थिति खराब है।

रालोद कार्यकर्ताओं ने निगम के गेट पर ताला लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लिया। उन्होंने रालोद कार्यकर्ताओं को प्रभारी फॉगिंग कराने का आश्वासन दिया।


उन्होंने बताया कि निगम ने पहली बार दिन में दो बार फॉगिंग कराने की शुरुआत कर दी है। इससे कम समय में पूरे शहर को फॉगिंग से कवर किया जा सकेगा। इस दौरान विनय शर्मा, शेर सिंह मौर्य, कृष्णपाल सिंह, अजीत सिंह, बिट्टू, पिंटू, लोकेश चौधरी, विरेंद्र कसाना, उम्मेद चौधरी, बॉबी मढ़िया, अशोक चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed