फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Flights to Kishangarh will operate from April 25 and to Mundra from May 5.

Ghaziabad News: 25 अप्रैल से किशनगढ़ और 5 मई से मुंद्रा के लिए भरी जाएगी उड़ान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Flights to Kishangarh will operate from April 25 and to Mundra from May 5.
साहिबाबाद। हिंडन सिविल एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों लोगों के लिए यह अच्छी खबर है। स्टार एयर हिंडन से किशनगढ़ के लिए 25 अप्रैल और गुजराज के मुंद्रा के लिए 5 मई से उड़ान भरी जाएंगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों हिंडन एयरपोर्ट से घटती उड़ानों के बीच शहरवासियों में मायूसी थी, लेकिन दो उड़ानों के शुरू होने वाली खबर से लोग काफी खुश है। स्टार एयरलाइंस कंपनी किशनगढ़ के लिए पहले भी उड़ान संचालित कर रही थी। हालांकि दो माह से उड़ान स्थगित कर रखी थी, इसे अब फिर शुरू किया जा रहा है। वहीं, गुजरात के मुंद्रा के लिए पहली बार उड़ान शुरू की जा रही है। मुंद्रा एयरपोर्ट गुजरात के कच्छ जिले में एक औद्योगिक शहर है। यहीं पर मुंद्रा बंदरगाह भी है। इसे गुजरात के बड़े बंदरगाह में गिना जाता है। एयरलाइंस कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर मुंद्रा और किशनगढ़ के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी हे। हिंडन एयरपोर्ट से यह फ्लाइट शाम को 4:15 बजे डिपार्चर होगी और मुंद्रा एयरपोर्ट पर 6:15 बजे पहुंचेगी। वेबसाइट पर बुकिंग की तारीख सप्ताह के तीन दिन मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को दिखाई जा रही है। इसका टिकट 5 हजार से शुरू है। वहीं, किशनगढ़ रूट पर भी स्टार एयर हफ्ते में केवल मंगलवार और बृहस्पतिवार को छोड़कर बाकी सभी दिन लोग यहां से उड़ान भर सकेंगे। किशनगढ़ के लिए दोबारा शुरू हो रही उड़ान की समय सारिणी में परिवर्तन आया है। पूर्व में यह फ्लाइट शाम 5:30 बजे हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान भरती थी, अब यह दोपहर 12:40 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1:50 बजे किशनगढ़ पहुंचाएगी।
विज्ञापन

----
मार्च में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बंद कर दी थी अपनी सेवाएं
हिंडन एयरपोर्ट से मार्च में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी सभी उड़ान सेवाएं बंद कर दी थीं। इसके बाद से एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या कम हो गई थी। अब नई उड़ान शुरू होने से एक बार फिर हिंडन पर यात्रियों की भीड़ जुटनी शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
स्टार एयर ने किशनगढ़ की उड़ान को दोबारा शुरू करते हुए गुजरात के मुंद्रा शहर के लिए नई उड़ान शुरू कर रहा है। यह एयरपोर्ट प्रबंधन और यात्रियों दोनों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही कुछ और फ्लाइट शुरू होने की भी उम्मीद है। डॉ. महेश चिलका, निदेशक, हिंडन एयरपोर्ट अथॉरिटी
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed