फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   flats are being built despite demolition orders

Ghaziabad News: ध्वस्तीकरण के आदेश के बावजूद बनाए जा रहे फ्लैट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
flats are being built despite demolition orders
गाजियाबाद। साहिबाबाद के वृंदावन गार्डन में पिछले साल से अवैध निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके ध्वस्तीकरण के आदेश जीडीए दो बार जारी कर चुका है, बावजूद इसके कार्य जारी है।
विज्ञापन

पीड़ित तरुण शर्मा ने सूचना के अधिकार के तहत यह जानकारी प्राप्त की। इस संबंध में वह जीडीए के चक्कर लगाकर थक चुके हैं, लेकिन आज तक कार्य नहीं रुका।
शालीमार गॉर्डन निवासी तरुण शर्मा ने बताया कि उनके पिता भीमसेन शर्मा ने 1996 में 3500 गज जमीन पाइप मार्केट के गेट नंबर दो में आराधना सिनेमा के पास खरीदी थी। 2019 में इस पर संजय शर्मा और रुकमणी देवी ने कब्जा कर कर बिना नक्शा पास कराए सोसायटी का काम शुरू कर दिया। जीडीए के जूनियर इंजीनियर राजेश शर्मा ने बताया कि उच्च न्यायालय का आदेश आया है कि ध्वस्तीकरण के मामलों में दोबारा सुनवाई के बाद फैसला करें। इसके बाद दोनों पक्षों को बुलाया गया। बिल्डर जमीन के संबंध में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाया। पहले उन्हें ध्वस्त करने का आदेश दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed