फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Flat of 44 lakhs sold in 84 lakhs

84 लाख में बिका 44 लाख का फ्लैट

Fri, 16 Jun 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Fri, 16 Jun 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Flat of 44 lakhs sold in 84 lakhs
फ्लैट - फोटो : amar ujala

गाजियाबाद। छह दिवसीय नीलामी मेले के दूसरे दिन भी जीडीए सिर्फ सात संपत्तियां ही बेच पाया। हालांकि इन सातों संपत्तियों की एवज में जीडीए को अच्छी कमाई हुई। साहिबाबाद के लाजपत नगर स्थित एचआईजी सिंगल स्टोरी फ्लैट की बेस प्राइस 44 लाख थी, नीलामी में यह फ्लैट 84 लाख में बिका।

विज्ञापन


इसी तरह नंदग्राम में 11 लाख के बेस प्राइस वाले फ्लैट की बोली 36.5 लाख रुपये तक गई। नीलामी में शामिल जीडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जीडीए ने 25 संपत्तियों को नीलामी में रखा था मगर इनमें से सात ही बिक सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि  नीलामी में सबसे ज्यादा लाजपत नगर स्थित सिंगल स्टोरी एचआईजी फ्लैट के लिए बोलीदाता आए। 44 लाख कीमत वाले इस फ्लैट के लिए बोली 84 लाख रुपये में छूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर सचिव ने बताया कि जीडीए को अपने आवासीय प्लाट की भी अच्छी कीमत मिली। इनमें 28 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर वाले लोहिया नगर के प्लाट की बोली 39.800 रुपये प्रति वर्गमीटर पर छूटी।


इसी प्रकार 23.500 प्रति वर्गमीटर वाला राजेंद्र नगर का एक प्लाट 45.500 के भाव पर नीलाम हुआ। इंदिरापुरम के ज्ञानखंड में 50 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर वाला प्लाट भी 61000 रुपये प्रति वर्गमीटर के रेट से नीलाम हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed