फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Flat in Noida to Ghaziabad area

गाजियाबाद की जगह नोएडा में दिए जाएं फ्लैट

Thu, 25 Aug 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला खोड़ा
ब्यूरो,अमर उजाला खोड़ा Updated Thu, 25 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Flat in Noida to Ghaziabad area
फ्लैट - फोटो : amar ujala
बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप पीड़ित परिवार ने गाजियाबाद की जगह नोएडा में फ्लैट देने की मांग की है। पीड़िता के पिता ने यह मांग करते हुए डीएम गाजियाबाद को पत्र लिखा है। पिता का कहना है कि गाजियाबाद में रहते हुए उनकी पहचान छिपी नहीं रह सकती, जिसके चलते वह नोएडा में रहना चाहते हैं।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि प्रशासन की ओर से उन्हें आश्वासन मिला था कि जल्द से जल्द ही उन्हें फ्लैट दिया जाएगा, मगर प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया है। हालांकि मुआवजे के चेक उन्हें दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को बुधवार को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि घटना के बाद बड़ी संख्या में गाजियाबाद के लोग उनके घर उनसे मिलने पहुंचे हैं। ऐसे में यहां रहते हुए उनकी और परिवार की पहचान छिपी नहीं रह सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका खामियाजा उनकी बेटी को भविष्य में उठाना पड़ सकता है। ऐसे में उन्हें नोएडा में फ्लैट दिए जाएं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह गाजियाबाद की डीएम और एडीएम को लगातार कॉल कर रहे हैं मगर वह उनका फोन नहीं उठा रहे हैं।


बेटी का स्कूल बदलवाने में भी प्रशासन पर देरी का आरोप
पिता ने बताया कि मुआवजे की घोषणा के दौरान प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया था कि बेटी का स्कूल बदलवाने के साथ ही उसकी पढ़ाई का जिम्मा भी प्रशासन उठाएगा। मगर आश्वासन देकर प्रशासनिक अधिकारी भूल गए हैं। बेटी स्कूल जाना चाहती है मगर प्रशासन ने उसका दाखिला किसी और स्कूल में नहीं करवाया है। इसमें भी देरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed