फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five more corona patients found in the district

Ghaziabad News: जिले में कोराना के पांच और मरीज मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Five more corona patients found in the district
गाजियाबाद। जिले में शुक्रवार को कोरोना के पांच और मरीज मिले। इसमें से दो मरीज बंगलूरू और मुंबई से घूमकर आए हैं। इनमें से चार मरीज ट्रांस हिंडन क्षेत्र और एक राजनगर की हैं। इनको मिलाकर जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 19 हो गई है। इनमें से 17 मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है। दो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ.आरके गुप्ता ने बताया कि राजनगर निवासी 26 वर्षीय महिला बंगलूरू से घूमकर आई थी। सर्दी-जुकाम की शिकायत के बाद जांच कराया। जांच में वह कोरोना संक्रमित मिलीं। वहीं, इंदिरापुरम निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति मुंबई से घूमकर आए। सर्दी-बुखार होने पर जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा इंदिरापुरम से दो और मरीज मिले हैं, जिसमें एक 32 वर्षीय और 26 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। यह दोनों नौकरी के लिए दिल्ली और गुरुग्राम जाते हैं। इनके अलावा कौशांबी निवासी 46 वर्षीय महिला कोराना संक्रमित हैं।
विज्ञापन

सभी अस्पतालों में कराई जाएगी मॉक ड्रिल
सभी जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर आक्सीजन प्लांट की क्षमता को परखने के लिए शनिवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन सहित अन्य चिकित्सक शामिल होंगे। इस दौरान आक्सीजन प्लांट के प्रेशर को चेक करने के अलावा अस्पतालों में बेड, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या, दवाओं की उपलब्धता, बेड और वार्ड की स्थिति परखी जाएगी। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी के दौरान अस्पताल पूरी तरह तैयार हैं या नहीं इसकी स्थिति देखी जाएगी। इसके अलावा जहां-जहां सुधार की जरूरत है वहां सुधार भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed