फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   five criminal children absconding from bal sudhar grah In bulandshahr

सो गई पुलिस: डिब्बे से चाबी निकाल पांच बाल बंदी हो गए फरार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Tue, 17 Aug 2021 07:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 17 Aug 2021 07:54 PM IST
सार

राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में पांचों बाल अपचारी संरक्षण गृह से भागते नजर आ रहे हैं। हाईवे पर पहुंचकर वह कहां गए, इसकी जानकारी की जा रही है। 

विज्ञापन
five criminal children absconding from bal sudhar grah In bulandshahr
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर जिले में राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के पांच बाल बंदी पुलिस टीम को चकमा देकर भाग निकले। दरवाजे के पास सो रहे चौकीदार के डिब्बे से चाबी निकालकर बाल बंदियों ने ताला खोला और हाईवे पर पहुंचकर फरार हो गए। मामले में एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र में तहसील सदर के निकट राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह है। यहां, जिला व आसपास के जनपदों से भी किशोर अपचारियों को रखा गया है। जहां, पुलिस लाइन से एक गारद की तैनाती है। जिसमें एक मुख्य आरक्षी व दो सिपाही तैनात हैं। इसके अलावा तीन होमगार्ड की भी ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन


बताया गया कि रविवार देर रात ड्यूटी पर हेड कांस्टेबल सुभाष धामा, कांस्टेबल राहुल बंसल, कांस्टेबल सचिन कुमार, होमगार्ड चित्र कुमार, दिनेश और जागेंद्र सिंह की तैनाती थी। जबकि, मुख्य गेट पर चौकीदार सोया हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसने संप्रेक्षण गृह में सो रहे बाल अपचारियों के कमरे की चाबी वहीं पास में अपने एक डिब्बे में रखी थी। इसकी जानकारी कुछ किशोरों को थी। मामले की जानकारी सुबह उठने पर कर्मियों को हुई। 

अपहरण व अवैध शस्त्र रखने के हैं आरोपी 

पांचों बाल अपचारी 14 से 16 वर्ष की उम्र के हैं और इन पर आर्म्स एक्ट और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 यानी किसी का अपहरण करने के आरोपी हैं। जिनकी सुनवाई चल रही है। 

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में पांचों बाल अपचारी संरक्षण गृह से भागते नजर आ रहे हैं। हाईवे पर पहुंचकर वह कहां गए, इसकी जानकारी की जा रही है।

तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। साथ ही तीनों होमगार्ड की रिपोर्ट उनके विभाग को भेज दी गई है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी 

पांचों बाल अपचारियों का प्रोफाइल खंगाला जा रहा है। गहनता से पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 - नागेंद्र पाल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed