फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five and a half lakh vehicles below BS-6 will be affected, police will be deployed at six points.

Ghaziabad News: बीएस-6 से नीचे के साढ़े पांच लाख वाहनों पर पड़ेगा असर, छह पाॅइंट पर पुलिस रहेगी तैनात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Five and a half lakh vehicles below BS-6 will be affected, police will be deployed at six points.
गाजियाबाद। दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए जारी आदेश के बाद गाजियाबाद के बीएस-छह से नीचे साढ़े पांच लाख से अधिक वाहनों को राजधानी में एंट्री पर संकट रहेगा। नए आदेश के अनुसार दिल्ली में सिर्फ बीएस-छह, इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहन ही जा पाएंगे। दूसरी तरफ ट्रैफिक पुलिस भी इसे लेकर अलर्ट हो गई है। इससे पहले बीएस-6 से नीचे के 27 हजार व्यावसायिक वाहन पर रोक लगी थी। नए आदेश के अनुसार इसमें सभी प्रकार के वाहनों को शामिल किया है। इससे करीब साढ़े 5 लाख वाहनों पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


6 स्थान पर लगी पुलिस की ड्यूटी

दिल्ली सरकार के आदेश के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की छह स्थान पर ड्यूटी लगाई है। एसीपी ट्रैफिक जियाउद्दीन ने बताया कि यह ड्यूटी यूपी गेट पर ऊपर और नीचे की तरफ, मीडिया हाउस, तुलसी निकेतन, सीमापुरी और लोनी बॉर्डर पर पुलिस की टीम को लगाया गया है। यह प्रतिबंधित वाहनों को रोकने का कार्य करेगी। सूत्रों के अनुसार दिल्ली में वाहनों की एंट्री पर रोक के बाहर अगर कोई विवाद होता है तो उसके लिए संबंधित थानों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन


क्राॅसिंग रिपब्लिक के रहने वाले मनीष ने बताया कि उन्हें दिल्ली ऑफिस जाना होता है। उनका कार बीएस-4 है, अब उनकी एंट्री बैन होने पर उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करना होगा। गाजियाबाद में मेट्राे तक पहुंचना ही कठिन है। इसी प्रकार कई और लोग दिल्ली जाते हैं, आने वाले दिनों के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed