फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Firms gave presentation for making DPR of Haranandipuram

Ghaziabad News: हरनंदीपुरम की डीपीआर बनाने के लिए फर्मों ने दी प्रस्तुति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Firms gave presentation for making DPR of Haranandipuram
गाजियाबाद। हरनंदीपुरम योजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए मंगलवार को तीन फर्मों ने पीपीटी के माध्यम से जीडीए सभागार में प्रस्तुती दी।
विज्ञापन

जीडीए की ओर से कंसलटेंट फर्मों से निविदा मांगी गई थी। मैसर्स ट्रेकटेबेल इंजीनिरिंग, मैसर्स एंजिल कंसलटेंसी सर्विसेज और मैसर्स डीडीएफ कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड ने प्रस्तुति दी।
जीडीए उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुए इस प्रजेंटेशन में कंपनियों ने इस प्रोजेक्ट के डीपीआर के लिए अपनी योजनाओं को प्रस्तुत किया। इस दौरान आवासीय, कॉमर्शियल क्षेत्र के साथ ही संपूर्ण प्लान को समायोजित किया गया।
विज्ञापन

पानी की निकासी एवं प्रदूषण से निपटने के लिए इंतजाम का भी विस्तृत विवरण दिया गया। रोड कनेक्टीविटी के बारे में भी कपंनियों ने अपनी प्लानिंग में बताया। वीसी अतुल वत्स ने बताया कि प्रस्तुति देने वाली तीनों कंपनियों को वित्तीय बिड में क्वालीफाई करने के लिए न्यूनतम 70 अंक हासिल करना अनिवार्य किया गया है जिसका निर्णय समिति के द्वारा प्रजेंटेशन के आधार पर लिया जाएगा। समिति के द्वारा प्रजेंटेशन के आधार पर क्वालीफाई करने वाली कंपनी का ही वित्तीय बिड खोला जाएगा। वित्तीय बिड में क्वालीफाई करने वाली कंपनी को कार्यादेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि योजना के डीपीआर में प्रति हेक्टेयर के हिसाब से भुगतान किए जाने की शर्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed