{"_id":"6067f99d4398fe68376e4ca2","slug":"fire-in-engine-of-goods-train-in-hapur-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ : मालगाड़ी के इंजन में लगी आग, गेटमैन की सजगता से टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ : मालगाड़ी के इंजन में लगी आग, गेटमैन की सजगता से टला हादसा
Sat, 03 Apr 2021 10:44 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से मुरादाबाद जंक्शन जा रही मालगाड़ी के डीजल इंजन में शुक्रवार देर रात बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई। ड्राइवर को इंजन में आग लगने की जानकारी नहीं हो सकी, लेकिन कुचेसर रोड चौपला रेलवे लाइन स्थित फाटक पर तैनात गेटमैन की सजगता से बड़ा हादसा होने से टल गया।
मालगाड़ी को स्टेशन पर लाकर स्टाफ व ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया। हालांकि अभी आग लगने का कारण नहीं पता चला है। रेलवे के अधिकारी आग लगने के कारणों की पड़ताल में जुटे हुए हैं।
शुक्रवार रात को एक मालगाड़ी दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ रवाना हुई थी। मालगाड़ी हापुड़ को पास करने के बाद कुचेसर रोड रेलवे स्टेशन पर करीब 12:25 पर पहुंची। उसके बाद मालगाड़ी आगे की तरफ रवाना हुई। करीब 12.30 बजे कुचेसर स्थित रेलवे फाटक पर पहुंची तो गेटमैन ने मालगाड़ी के इंजन से आग की लपटों को निकलते हुए देखा।
विज्ञापन
हालांकि इंजन में आग लगने की जानकारी मालगाड़ी चालक को नहीं हो सकी। गेटमैन ने सतर्कता दिखाते हुए आग की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी। इंजन में आग की सूचना पर कंट्रोल रूम में अफरातफरी मच गई। कंट्रोल रूम ने ड्राइवर को आग लगने की जानकारी देकर मालगाड़ी को रुकवाया।

कंट्राले रूम से मालगाड़ी को वापस कुचेसर रोड रेलवे स्टेशन पर वापस ले जाने के निर्देश दिए। वहीं यह सूचना रेलवे अधिकारियों को भी दी गई। जिसके बाद वो भी अलर्ट हो गए। मालगाड़ी स्टेशन पर पहुंचते ही आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।
लेकिन फिर भी आग नहीं बुझ सकी। वहीं इंजन में आग लगने की सूचना आसपास के ग्रामीणों को लग गई। रेलवे स्टाफ और ग्रामीणों ने रेत व मिट्टी डालकर आग को काबू किया। करीब 15-20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग के बुझने पर ही रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि इंजन में आग लगने के कारणों की ठोस जानकारी नहीं हो सकी। फिलहाल रेलवे अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा।
गेटमैन की रेलवे अधिकारियों ने की सराहना
मालगाड़ी के इंजन में आग लगने की सबसे पहले जानकारी कुचेसर स्थित रेलवे फाटक के गेटमैन आदित्य को हुई थी। गेटमैन से सूझबूझ का परिचय देते हुए आग लगने का मेसेज फ्लैस करवा दिया। घटना की सूचना पाकर रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गेटमैन आदित्य और ग्रामीण जोनी की जमकर सराहना की।
स्टेशन अधीक्षक चरन सिंह ने बताया कि दिल्ली से मुरादाबाद जा रही एक मालगाड़ी इंजन में देर रात आग लग गई थी। रेलवे स्टाफ की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में किसी भी प्रकार के जान माल की हानि नहीं हुई। हालांकि ट्रेन को सुबह करीब 9.40 बजे मुरादाबाद के लिए रवाना कर दिया गया है।