फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire broke out in electronics showroom located in front of Vijaymandi Mandi in Muradnagar

गाजियाबाद: मुरादनगर में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान राख, दो घंटे बाद दमकल ने पाया काबू

Sat, 01 Nov 2025 08:21 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: राहुल तिवारी Updated Sat, 01 Nov 2025 08:21 PM IST
सार

गाजियाबाद के मुरादनगर में एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण शोरूम में आग लगी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
 

विज्ञापन
Fire broke out in electronics showroom located in front of Vijaymandi Mandi in Muradnagar
इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादनगर के मेन कस्बा रोड पर विजयमंडी के सामने स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। आग में लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण शोरूम में आग लगी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन



मेन कस्बा रोड पर विजयमंडी के सामने जितेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर के नीचे वत्स इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से शोरूम है। शनिवार शाम करीब पांच बजे अचानक शोरूम में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। शोरूम में काम कर रहे कर्मचारी बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
विज्ञापन


आग की चपेट में शोरूम के बाहर खड़ी एक बाइक और स्कूटी भी पूरी तरह जल गई। आसपास की दुकानों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेन कस्बा रोड एक भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। आग लगने के दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे दमकल कर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाई हुई। शोरूम मालिक जितेंद्र कुमार का परिवार उस समय घर में ही मौजूद था, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग में हुए नुकसान का सटीक आकलन अभी नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed