धूं-धूं कर जली कार: आवास विकास के इंजीनियर की सरकारी गाड़ी में लगी आग, पहले धुआं फिर उठीं लपटें, दमकल टीम ने पाया काबू
वसुंधरा सेक्टर 16 में शनिवार को आवास विकास के निर्माण विभाग में अधिशासी अभियंता सुमित कुमार की सरकारी गाड़ी में आग लग गई। उनके गाड़ी से उतरने के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को धुआं निकलने की जानकारी दी थी। कुछ ही देर में कार पूरी तरह से जलने लगी। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में वसुंधरा सेक्टर 16 में आवास विकास के इंजीनियर की सरकारी गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह से जलने लगी। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया।
वसुंधरा सेक्टर 16 में शनिवार को आवास विकास के निर्माण विभाग में अधिशासी अभियंता सुमित कुमार की सरकारी गाड़ी में आग लग गई। उन्होंने बताया कि वह जूनियर इंजीनियर के साथ सेक्टर-16 में साइट का निरीक्षण करने गए थे। गाड़ी से उतरने के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को धुआं निकलने की जानकारी दी थी।
कुछ देर बाद ही आग की लपटें उठने से गाड़ी धूं-धूं कर जलने लगी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि सरकारी बोलेरो गाड़ी में आग लगने की सूचना मिलते ही वैशाली फायर स्टेशन से दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई थी। उसे बुझा कर स्थिति पर काबू पाया गया है। आग लगने के दौरान गाड़ी में कोई अधिकारी नहीं थे।