{"_id":"6949a61972a21b85a906ee10","slug":"fire-broke-out-in-a-plywood-warehouse-and-a-society-room-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-786900-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्लाइवुड के गोदाम और सोसायटी के कमरे में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्लाइवुड के गोदाम और सोसायटी के कमरे में लगी आग
विज्ञापन
गोविंदपुरम में पंचशील प्राइमर सोसायटी के फ्लैट में लगी आग। स्रोत: वीडियोग्रैब
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के आकाश नगर में स्थित एम्पायर प्लाईवुड फर्म के गोदाम में शॉट सर्किट से अचानक आग धधक गई। आग की चपेट में आकर लाखों रुपये का सामान जल गया। उधर, पंचशील प्राइम रोज सोसायटी स्थित एक फ्लैट में भी आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। दोनों घटनाओं में मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि जनपद हापुड़ के त्रिलोकीपुरम में रहने वाले अयाज अहमद की आकाश नगर में प्लाईवुड का शोरूम और गोदाम है। 20 दिसंबर की रात को गोदाम में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने धुआं निकालने के लिए टीन शेट्स हटाए और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित अयाज अहमद ने बताया कि गोदाम में लाखों की कीमत की सनमाइका, अक्रेलीक शील, प्लाईवुड, रंग, पेंट, वार्निश और ब्रश जल गए। उधर, सोमवार की सुबह गोविंदपुरम स्थित पंचशील प्राइम रोज सोसायटी में टी-2 टॉवर स्थित राम सिंह के फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग कमरे और ड्राइंगरूम में फैल गई। मौके पर कपड़े, बेड व एलसीडी सहित सामान जल गया। सीएफओ ने बताया कि पानी के दो टैंकर मौके पर भेजकर आग पर काबू पाया गया। फ्लैट में आग बुझाने के लिए सोसायटी में फायर सिस्टम स्थापित करना पड़ा, इसके बाद आग पर काबू पाया गया।