फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire broke out in a canter filled with junk, goods worth lakhs burnt

Ghaziabad News: रद्दी से भरे कैंटर में लगी आग, लाखों का माल जला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a canter filled with junk, goods worth lakhs burnt
मसूरी में रद्दी भरे केन्टर में लगी आग को बुझाती दमकलकर्मी। स्रोत: वीडियोग्रैब
मसूरी। भूड़गढ़ी रजबहे के पास बीती देर रात कैंटर में पॉलीथिन व रद्दी कागज का गत्ता लेकर पेपर मिल ले जा रहे कैंटर में आग लग गई। कैंटर चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना में कैंटर धू-धूकर जल गया।
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शनिवार देर रात गांव भूड़गढ़ी रजबहे पुल के पास एक कैंटर में आग लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अग्निशमन को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कैंटर चालक विक्रम सिंह निवासी भोवापुर साहिबाबाद ने बताया कि वह विशाल इंडस्ट्री साहिबाबाद से रद्दी गत्ता कागज व पॉलीथिन लेकर मसूरी क्षेत्र में भूड़गढ़ी रजबहे पर स्थित गंगा पेपर मिल में ले जाते समय रास्ता भूल गया। भूड़गढ़ी गांव को जाने वाले रास्ते पर चला गया। रजबहे पुल के पास पहुंचा तो अचानक गाड़ी में आग की लपटें उठने लगीं, उसने गाड़ी रोकी और कूदकर कर अपनी जान बचाई। मौके पर कुछ ग्रामीण एकत्र हो गए जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि कैंटर में आग लगने का कारण जांच के बाद पता चलेगा। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। चालक की ओर से शाम तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed