फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out on the third floor of a house; belongings destroyed.

Ghaziabad News: मकान की तीसरी मंजिल पर लगी आग, जला सामान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out on the third floor of a house; belongings destroyed.
बुलंदशहर रोड स्थित राजीव विहार मोहल्ले में मकान की तीसरी मंजिल पर लगी आग। संवाद
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुलंदशहर रोड राजीव विहार मोहल्ले में स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मोहल्ला राजीव विहार में विनोद शर्मा का ओम बिल्डिंग मेटीरियल के नाम से सीमेंट आदि की दुकान व गोदाम है। इसके सामने ही उनका एक मकान है, जिसमें उनके यहां काम करने वाले मजदूर रहते हैं। शनिवार की देर शाम अचानक मकान की तीसरी मंजिल पर स्थित दो कमरों में अचानक आग लग गई। उस दौरान कमरों में कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

आग की लपटें देख मोहल्ले में दहशत फैल गई और लोगों ने उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। लोगों की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण मजदूरों का सामान जलकर खाक हो गया। इस दौरान मकान में रहने वाले रोते बिलखते नजर आए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed