फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out in slum, six people of same family burnt to death

Ghaziabad News: झुग्गी में लगी आग, एक ही परिवार के छह लोग झुलसे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in slum, six people of same family burnt to death
साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र के सिंकरदपुर के झुग्गी में सोमवार देर रात अचानक आग धधक उठी। झुग्गी में सो रहे कबाड़ बीनने वाले मजदूर दंपती प्रमोद व संजू और उनके चार बच्चे आग की चपेट में आकर झुलस गए।
विज्ञापन

आग पड़ोस की झुग्गी में भी लग गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने दूसरी झुग्गी के लोगों को बचा लिया। आग में झुलसे दंपती और उनके बच्चों का एमएमजी अस्पताल गाजियाबाद में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बिहार के रहने वाले प्रमोद पत्नी के साथ कबाड़ बीनने का काम करते हैं। सोमवार रात दंपति व उऩकी बच्ची गीता (15), किरन (7), चांदनी (4) और डेढ़ साल का बेटा शिप्ला सो रहे थे। देर रात अचानक उनके ऊपर जलती हुई प्लास्टिक गिरने लगी। बच्चों की चीख सुनकर दंपति की आंख खुली तो देखा झुग्गी पूरी तरह धधक रही है। उन्होंने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब तक आग ने उनके पास में ही रहने वाली रिश्तेदार कैथरी देवी की झुग्गी को भी जलाकर राख कर दिया।
हादसे की सूचना पर साहिबाबाद फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया लेकिन रास्ते में ही आग बुझने की सूचना पर गाड़ियां लौट गईं।

अंबाला सिटी के श्री बाउली साहिब गुरुद्वारा साहिब में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्

अंबाला सिटी के श्री बाउली साहिब गुरुद्वारा साहिब में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्- फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed