फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out in GC Grand Society market, four shops burnt

Ghaziabad News: जीसी ग्रैंड सोसायटी की मार्केट में लगी आग, चार दुकानें जलीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in GC Grand Society market, four shops burnt
इंदिरापुरम। वैभवखंड स्थित स्थित जीसी ग्रैंड सोसायटी की मार्केट में मंगलवार की शाम सात बजे आग लग गई। आग ने एक के बाद चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, रेस्तरां में खाना खाने के लिए बैठे 30 लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। कुछ ही समय में आग की लपटों ने भीषण रूप ले लिया। आग लगने के कारण का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


जीसी ग्रैंड सोसायटी के सामने मार्केट है, इस मार्केट में जंक फूड की दुकानें हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि शाम करीब सात बजे दुकान नंबर 6 की छत से धुआं निकलने लगा। कुछ समय में आग लग गई। आग लगने पर लोग दुकानों से बाहर आने लगे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने पर आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना पर अग्निशमन की टीम पहुंची।
विज्ञापन

सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि फायर स्टेशन वैशाली पर टीम को करीब सात बजे सूचना मिली। टीम ने 3 पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग लगने के सही कारणों का पता किया जा रहा है। वहीं, आग की चपेट में आने से चार दुकानें जल गईं। कोई जानहानी नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि मार्केट के ऊपर निर्माण कार्य चल रहा है। हो सकता है कि चिंगारी गिरने से आग लग गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय रहते सिलिंडर बाहर निकाले

आग लगने पर अफरा तफरी मच गई। दुकानों के अंदर सिलिंडर भी रखे हुए थे। स्थानीय लोगों ने बताया आग लगने पर दुकान पर काम करने वाले करीब 15 अलग-अलग वर्करों ने दुकानों से कीमती सामान और करीब 4 सिलिंडरों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed