{"_id":"69fe9c4f4c082baf8b0527c5","slug":"fire-breaks-out-at-ac-service-center-in-ghaziabad-one-person-dies-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Fire: एसी सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, धुंए में दम घुटने से बुजुर्ग की मौत, ढाई करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Fire: एसी सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, धुंए में दम घुटने से बुजुर्ग की मौत, ढाई करोड़ का नुकसान
Sat, 09 May 2026 08:00 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 09 May 2026 08:00 AM IST
सार
सिहानी गेट थाना क्षेत्र के उदलनगर स्थित एयर कंडीशन सर्विस सेंटर में लगी आग के दौरान दो कार और पांच बाइक भी जल गई। हादसे के दौरान सर्विस सेंटर में 14 लोग मौजूद थे। सर्विस सेंटर के मालिक ओमकार तोमर ने बताया की करीब ढाई करोड रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
एसी सर्विस सेंटर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के पटेल नगर में घनी आबादी के बीच एयर कंडीशनर सर्विस सेंटर में शनिवार की सुबह तीन बजे आग लग गई। देखते ही देखते आपकी चपेट में तीन मंजिला भवन आ गया। इससे उठे छुएं में दम घुटने से एक वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि पटेलनगर स्थित प्लॉट संख्या 87 पर बने तीन मंजिला भवन में स्थित ओंकार तोमर के एसी सर्विस सेंटर में सुबह तीन बजे आग लगने की सूचना मिली। एयर कंडीशन के अंदर भरी जाने वाली गैस के सिलिंडर और कंप्रेसर में ब्लास्ट हुए। इन ब्लास्ट से 3 मंजिला बिल्डिंग में आग फैल गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने चार होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
तीनों तलों पर आग लगने के कारण जहरीला धुआं से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। आग़ पर काबू पाने के दौरान भवन के भूतल पर एक 80 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। जिनकी पहचान त्रिलोकी नाथ (80) निवासी पटेल नगर के रूप में हुई। संभावना जताई जा रही है कि धुएं में दम घुटने से वृद्ध की मौत हुई है। एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
दो कार और पांच बाइक भी जली, ढाई करोड रुपये का नुकसान
सिहानी गेट थाना क्षेत्र के उदलनगर स्थित एयर कंडीशन सर्विस सेंटर में लगी आग के दौरान दो कार और पांच बाइक भी जल गई। हादसे के दौरान सर्विस सेंटर में 14 लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शी राकेश कुमार ने बताया की आग लगने के दौरान भवन का चैनल बंद था और ताला लगा था आग लगने से यहां काम करने वालों में भगदड़ मच गई। हथौड़े से गेट का ताला तोडा और सभी से कुशल बाहर आ गए। एसी में गैस रिफिलिंग करने वाले सिलेंडर एक के बाद एक फटते गए। गेट और खिड़कियों का कांच टूटकर दूर तक बिखरा। जिसकी चपेट में आकर राजू निवासी समस्तीपुर कांच लगने से घायल हो गए। बुजुर्ग त्रिलोकी नाथ अचानक बाहर से कुछ सामान लेने की लिए भवन में घुस गए। जहां जहरीले धुएं की चपेट में आकर बेहोश होकर गिर पड़े। दमकल विभाग ने दो घंटों में आग पर काबू पाया। आग शांत होने पर अंदर जाकर देखा तो त्रिलोकी नाथ का अधजला शव जमीन पर पड़ा मिला। उधर, सर्विस सेंटर के मालिक ओमकार तोमर ने बताया की करीब ढाई करोड रुपए का नुकसान हुआ है।
त्रिलोकीनाथ गांव चिरौड़ी, थाना खांडसा जनपद अयोध्या के रहने वाले थे। वर्षों से वह घनी आबादी के बीच बने सर्विस सेंटर में काम करते थे। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन