फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out at a house in Rajnagar; team reaches Rajnagar Extension

Ghaziabad News: राजनगर के मकान में लगी आग, टीम पहुंची राजनगर एक्सटेंशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at a house in Rajnagar; team reaches Rajnagar Extension
राजनगर में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। स्रोत: वीडियोग्रैब
गाजियाबाद। राजनगर स्थित एक मकान में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसकी सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम घटनास्थल के बजाय पहले राजनगर एक्सटेंशन पहुंच गई। इससे राहत कार्य में देरी होने का आरोप लगाया गया है। दमकल को सूचना देने वाले का कहना है कि सूचना देने के करीब 25 मिनट बाद टीम मौके पर पहुंची, जबकि दमकल विभाग ने देरी के आरोप से इन्कार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राजनगर निवासी कारोबारी मुकेश कुमार गुप्ता के मकान संख्या 14/113 में सुबह करीब 10 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग मकान के भूतल पर रखे पुराने घरेलू सामान में लगी। आग लगते ही घर में मौजूद लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।
विज्ञापन

बताया गया कि पड़ोसी ने इंटरनेट के माध्यम से दमकल विभाग का नंबर खोजकर नगर कोतवाली स्थित फायर स्टेशन को घटना की सूचना दी। उनका आरोप है कि सूचना देने के करीब 10 मिनट बाद जब उन्होंने दमकल टीम की स्थिति के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि टीम राजनगर के बजाय राजनगर एक्सटेंशन के लिए रवाना हो गई है। उनका कहना है कि मकान नंबर और सही लोकेशन साझा करने के बाद करीब 15 मिनट बाद टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तब तक भूतल पर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आग ऊपर के फ्लोर तक भी पहुंच गई थी।
----
सीएफओ ने देरी के आरोप से किया इन्कार
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल ने बताया कि सूचना के दौरान राजनगर और राजनगर एक्सटेंशन को लेकर भ्रम की स्थिति बनी थी। शिकायत दर्ज करने वाले के अनुसार सूचना देने वाले ने राजनगर एक्सटेंशन बताया था। पते की स्थिति स्पष्ट होते ही टीम को सही स्थान पर रवाना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के 17 मिनट के भीतर टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। साथ ही कलक्ट्रेट और स्वदेशी कंपाउंड में तैनात फायर टेंडर भी मौके पर भेजे गए थे।

----
केमिकल के ड्रम में लगी आग
कविनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी के बाहर रखे केमिकल से भरे ड्रम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि शुरुआती जांच में आशंका है कि किसी ने बीड़ी या सिगरेट का जलता हुआ टुकड़ा ड्रम के पास फेंक दिया, जिससे केमिकल में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed