फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   FIR registered over allegations of acid attack and murder threats following refusal of friendship

Ghaziabad News: दोस्ती से इन्कार करने पर तेजाब डालने और हत्या की धमकी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
FIR registered over allegations of acid attack and murder threats following refusal of friendship
मोदीनगर। एक युवती ने युवक पर पीछा करने, दोस्ती का दबाव बनाने और इन्कार करने पर तेजाब डालने व हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसीपी मोदीनगर के अनुसार, एक कॉलोनी निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरठ निवासी जुबैर काफी समय से उसका बाइक से पीछा कर रहा है। आरोप है कि युवक लगातार दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। जब उसने दोस्ती करने से मना किया तो आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी कई बार रास्ते में रोकने का प्रयास भी कर चुका है। इतना ही नहीं, उसने दोस्ती नहीं करने पर हत्या करने और चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed