{"_id":"6a40243306b825b3d30191f1","slug":"fir-registered-against-seven-people-including-the-husband-for-dowry-harassment-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20607-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत सात पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत सात पर प्राथमिकी
विज्ञापन
कौशांबी। वैशाली सेक्टर-2 स्थित कामना अपार्टमेंट निवासी रीना नेगी की शिकायत पर पुलिस ने उनके पति, सास और ससुर और चार अज्ञात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी पति अमित रावत फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी का निवासी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी 30 जनवरी 2022 को अमित रावत से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष ने दहेज कम लाने का ताना देते हुए दो लाख रुपये नकद और एक कार की मांग शुरू कर दी। आरोप लगाया कि मांग पूरी न होने पर उनके साथ मारपीट की गई और गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया गया। आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपियों ने उन्हें घर से निकाल दिया।
रीना नेगी का आरोप है कि मार्च 2026 में उनके ससुराली चार अज्ञात लोगों के साथ उनके घर पहुंचे और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने 26 जून की रात मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सभी आरोपियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।