फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   FIR filed to file a report against 14 quacks

Ghaziabad News: 14 झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दी तहरीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
FIR filed to file a report against 14 quacks
गाजियाबाद। शासन की सख्ती के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की याद आई है। इलाज के नाम पर मरीजों के सेहत से खिलवाड़ कर रहे 14 झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए अलग-अलग थानों में तहरीर दी गई है। नोडल अधिकारी डॉ. पंकज राकेश का कहना है कि इन झोलाछाप को पहले नोटिस जारी कर इलाज से संबंधित दस्तावेज मांगे गए थे लेकिन यह लोग कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि झोलाछाप पर कार्रवाई करने के लिए डॉ. पंकज राकेश और डॉ. दवी लाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सोमवार को अर्थला में बालाजी विहार में रविंद्र ठाकुर, खोड़ा के आजाद विहार में एके मंसूरी, दीपक विहार में प्रतीश बंगाली, लक्ष्मी क्लीनिक के संचालक रमाकांत सिंह, दीपक विहार में नदीम अख्तर, सिबली हेल्थ केयर नर्सिंग होम, मोहननगर में नीलमनी कालोनी में सलमान केयर प्लस हेल्थ डेंटल क्लीनिक व बाबा डेलही डेंटल क्लीनिक, घूकना में डॉ. प्रमोद क्लीनिक, दीपक, सिहानी में नावेद अली फैमली डेंटल क्लीनिक, नूर नगर में अलीशा साहा क्लीनिक, नंदग्राम राधाकुंज में संतोष कुमार और डूंडाहेड़ा में एमए राजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए संबंधित थानों में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed