फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   FIR against employee for allegedly arranging a fake vendor certificate for the company.

Ghaziabad News: कंपनी का फर्जी विक्रेता प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप, कर्मचारी पर प्राथमिकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
FIR against employee for allegedly arranging a fake vendor certificate for the company.

विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंक रोड थानाक्षेत्र में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के फर्जी विक्रेता प्रमाणपत्र के इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। चंद्र नगर स्थित सुसान इलेक्ट्रिकल इंडिया लिमिटेड फर्म के संचालक ने अपनी ही कंपनी के कर्मी पर फर्जी प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहादरा निवासी ललित शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लिंक रोड क्षेत्र के चंद्र नगर में सुसान इलेक्ट्रिकल इंडिया लिमिटेड फर्म चलाते हैं। उनकी फर्म ने जेम पोर्टल पर एक निविदा में भाग लिया। निविदा प्रक्रिया में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के विक्रेता प्रमाणपत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने कंपनी कर्मी हरि सिंह को प्रमाण पत्र की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी थी। ललित का आरोप है कि हरि सिंह ने उन्हें स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी विक्रेता प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया। प्रमाणपत्र स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अलॉय स्टील प्लांट, दुर्गापुर के महाप्रबंधक प्रभारी संजय सिंघल के नाम से जारी किया गया था। कर्मचारी पर भरोसा करते हुए उन्होंने प्रमाणपत्र जेम पोर्टल पर निविदा के साथ अपलोड कर दिया। प्रमाणपत्र अपलोड किए जाने के बाद जेम पोर्टल की ओर से उसे फर्जी बताया गया। साथ ही कंपनी को कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके बाद ललित शर्मा को प्रमाणपत्र के फर्जी होने की जानकारी हुई। उनका कहना है कि यह प्रमाण पत्र उन्हें हरि सिंह ने उपलब्ध कराया था और उन्होंने कर्मचारी पर विश्वास करते हुए इसे सही मानकर निविदा में लगाया था। कंपनी संचालक ने आरोप लगाया है कि फर्जी प्रमाणपत्र के कारण उनकी कंपनी को भारी नुकसान होने की स्थिति पैदा हो गई है। साथ ही जेम पोर्टल पर कंपनी को प्रतिबंधित किए जाने की चेतावनी भी मिली है। शिकायत पर लिंक रोड पुलिस ने हरि सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed