फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Film actor, producer receive death threats in the name of Ravi Pujari gang

Ghaziabad News: रवि पुजारी गैंग के नाम पर फिल्म अभिनेता, निर्माता को हत्या की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Film actor, producer receive death threats in the name of Ravi Pujari gang
गाजियाबाद। सास भी कभी बहू थी सीरियल में मुख्य भूमिका निभाने वाले मुकेश जे. भारती और उनकी पत्नी फिल्म निर्माता व विवेक फिल्म प्रोडक्शन हाऊस मुंबई की मालिक मंजू मुकेश भारती को गाजियाबाद में शूटिंग करने पर हत्या की धमकी दी गई है। फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से धमकाने वाले ने खुद को कुख्यात रवि पुजारी गैंग का सदस्य बताया है। दंपती ने इसकी शिकायत करते हुए पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता और निर्माता दंपती ने बताया कि उन्होंंने मौसम इकरार के दो पल, प्यार के दो पल और प्यार में थोड़ा ट्वीस्ट जैसी फिल्मों की शूटिंग उत्तर प्रदेश में की है। गाजियाबाद के कुछ स्थानों पर भी वह आगामी दो फिल्मों की शूटिंग करना चाहते हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर उजागर की थी। उनके अनुसार इसी के बाद नंदग्राम थाना क्षेत्र में रहने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के एक व्यक्ति ने उन्हें कॉल कर धमकी दी कि गाजियाबाद में शूटिंग की तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।
विज्ञापन

आरोपी ने उनके सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी धमकी भरे मैसेज किए हैं। दोनों को जान से मारने की धमकी लगातार दी जा रही है। फिल्म निर्माता और उनके बेटे को अपहरण करने की धमकी दी जा रही है। पुलिस आयुक्त ने दोनों को सुरक्षा देने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार ने फिल्म शूटिंग के दौरान कलाकारों और स्टाफ को सुरक्षा देने के निर्देश हैं। ऐसे में उन्हें संपूर्ण सुरक्षा दी जाएगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिल्म निर्माता मंजू मुकेश भारती के पति मुकेश जे. भारती ने बताया कि वह जल्द ही फिल्म पापा की परी और रिकवरी फिल्म में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed