फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   fight between two friends over picking junk in ghaziabad dead body thrown into the drain by cutting throat wit

कूड़े वाले ने किया कत्ल: कबाड़ बीनने को लेकर दो दोस्तों में हुआ था झगड़ा, कांच से गला काट नाले में फेंका शव

Tue, 14 Mar 2023 08:26 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Mar 2023 08:26 PM IST
सार

पुलिस ने संजीव को पकड़कर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में संजीव ने बताया कि इमरान अक्सर उसके हिस्से का कूड़ा उठा लेता था। इस बात पर उनका पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है।

विज्ञापन
fight between two friends over picking junk in ghaziabad dead body thrown into the drain by cutting throat wit
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कूड़ा बीनने वाले दो युवकों में झगड़ा होने के बाद एक ने दूसरे की शराब के नशे में बोतल के कांच से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसका शव सिहानी गेट क्षेत्र में ऑपुसेंट मॉल के पास नाले में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी अपने बाल काटकर पहचान छिपाकर पुलिस से बचता रहा। घटना पांच मार्च देर रात की है। छह मार्च को पुलिस को नाले में अज्ञात शव मिला था। पुलिस ने मामले में छानबीन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी संजीव उर्फ सुमित कुमार बिहार के मधुवनी का रहने वाला है। हाल में वह नासिरपुर में रह रहा था। छह मार्च की सुबह नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। उसकी पहचान विजयनगर निवासी इमरान के रूप हुई। वह अपने छोटे भाई के परिवार के साथ रहता था और नशे का आदी था। उसका पोस्टमार्टम कराया गया तो रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। उसका गला रेता गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसका खुलासा करने के लिए टीमें लगाई गईं। जहां से शव बरामद हुआ वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो कुछ दूरी पर इमरान एक व्यक्ति के साथ दिखाई दिया। जिसमें दोनों झगड़ते हुए नजर आ रहे थे। इमरान के परिजनों ने ही उसके साथ के व्यक्ति की पहचान की तो पता चला यह संजीव उर्फ सुमित है। 

विज्ञापन

पुलिस ने संजीव को पकड़कर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में संजीव ने बताया कि इमरान अक्सर उसके हिस्से का कूड़ा उठा लेता था। इस बात पर उनका पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है। पांच मार्च की रात झगड़ा होने पर यह गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा तो उसने उस पर बोतल से वार कर दिया और शव को नाले में फेंक दिया।

बाल काटकर पहचान छिपाने का किया प्रयास
पांच मार्च की वीडियो फुटेज में संजीव जब इमरान के साथ दिखाई दिया उस समय संजीव के सिर पर बाल थे। लेकिन इमरान और उसक की पहचान के बाद पुलिस जब संजीव की तलाश में जुटी को उसके बाल कटे मिले। पूछताछ में पता चला कि उसने पुलिस से बचने के लिए पहचान छिपाने के बाल काट दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed