{"_id":"66bd24f8f2303b409201a654","slug":"fight-between-employees-in-municipal-corporation-office-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-442703-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नगर निगम दफ्तर में कर्मचारियों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नगर निगम दफ्तर में कर्मचारियों में मारपीट
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम के सिटी जोन दफ्तर में बुधवार सुबह दो कर्मचारियों में जमकर मारपीट हो गई। सादा कागज मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। घटना का वीडियो वायरल होने पर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रवींद्र कुमार मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू हो गया। सुलह समझौते के बाद मामला शांत हुआ। करीब एक घंटे तक ऑफिस में अफरातफरी का माहौल रहा।
सिटी जोन में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का काम देख रहे लिपिक सिराज का कहना है कि सुबह रवि नाम का युवक आया और सादा कागज मांगने लगा। जब उन्होंने कहा कि वह प्रिंटर के पास से ले ले तो रवि ने उनके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान रवि ने हेलमेट से वार कर दिया और मुंह पर मुक्का मार दिया। उनके नाक से खून गिरने लगा। पास में ही मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है कि रवि एक बैंक का कर्मचारी है। माफी मांगने के बाद सुलह समझौते के बाद मामला शांत हो गया।
जोनल अधिकारी अंगद गुप्ता का कहना है कि यूनियन बैंक का एक कर्मचारी दफ्तर में आया था। लिपिक सिराज से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इसके बाद सिराज को मुंह पर मुक्का मार दिया जिससे उसे चोट आई है।