फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fed up with the molestation, the woman stopped going to work

Ghaziabad News: छेड़छाड़ से परेशान होकर महिला ने काम पर जाना छोड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fed up with the molestation, the woman stopped going to work
गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र निवासी घरेलू सहायिका ने एक मनचले से परेशान होकर काम पर जाना छोड़ दिया है। महिला का कहना है कि एक युवक उन्हें दो साल से परेशान कर रहा है। उसकी पत्नी से इसकी शिकायत की। इसके बावजूद भी युवक ने उसके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन


घरेलू सहायिका क्रासिंग रिपब्लिक क्षेत्र की एक सोसायटी में काम करती हैं। उनका कहना है कि काम पर जाते समय आए दिन नरेश नाम का युवक उनके साथ छेड़छाड़ करता है। कभी रास्ते में रोकता है तो कभी हाथ पकड़ता है। कई बार मना करने पर भी नहीं माना। परेशान होकर उन्होंने काम पर जाना छोड़ दिया। मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत कर केस दर्ज कराया है। एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन




घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़

मुरादनगर। घर में घुसकर एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध पर आरोपी ने महिला की पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी असीम को पकड़कर पुलिस के हवाले का दिया है। मोदीनगर के एक गांव निवासी महिला घर में अकेली थीं। गांव का ही एक युवक रात में घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। हिम्मत दिखाते हुए महिला ने युवक को धक्का देकर शोर मचा दिया। दीवार से छलांग लगाते समय युवक घायल हो गया। इस दौरान लोगों ने उसको पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि असीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




गाली देने से मना करने पर मां-बेटी को पीटा



गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक क्षेत्र की कृष्णा वाटिका सोसायटी निवासी महिला और उनकी बेटी को सोसायटी के ही रहने वाले दिनेश सिंह ने पीटा है। महिला का आरोप है कि दिनेश सिंह उनके साथ गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आया और उनकी बेटी को खींचकर पार्क में ले गया। वहां उसने उनके व उनकी बेटी की पिटाई की। सोसायटी के लोगों ने उससे उन्हें छुड़ाया। इसके बावजूद वह नहींं माना और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि पूर्व में भी वह उनसे रुपये की मांग कर चुका है। मामले में उन्होंने क्रासिंग रिपब्लिक थाने में दिनेश सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed