फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fearless robbers looted phone from girl near DLF police beat

Ghaziabad News: बेखौफ लुटेरों ने डीएलएफ पुलिस बीट के पास युवती से लूटा फोन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Fearless robbers looted phone from girl near DLF police beat
साहिबाबाद। बेखौफ लुटेरों ने डीएलएफ पुलिस बीट के पास ही युवती से शनिवार को दिनदहाड़े फोन लूट लिया। घटना शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में एसीपी कार्यालय से कुछ दूर की है। लुटेरों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। युवती अपने छोटे भाई को कोचिंग सेंटर में छोड़ने जा रही थी। शालीमार गार्डन पुलिस को लूट का मुकदमा कराया है।
विज्ञापन

डीएलएफ काॅलोनी में रहने वाले श्रेयांश जैन ने बताया कि उनकी बेटी इशिका जैन दोपहर साढ़े तीन बजे अपने छोटे भाई को पुलिस बीट बूथ के पास कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के लिए छोड़ने जा रही थी। वह जैसे ही एक मिष्ठान की दुकान के पास पहुंची पीछे से बिना हेलमेट बाइक पर आए लुटेरों ने बेटी के हाथ पर झपट्टा मारकर फोन लूट लिया। बेटी ने शोर मचाकर लुटेरों को पकड़ने के लिए पीछा भी किया लेकिन वे दिल्ली बॉर्डर की तरफ भाग गए। इसके बाद बेटी-बेटा दोनों घर पहुंचे और अपनी मम्मी को फोन लूटने की घटना के बारे में बताया। पिता और बेटी ने शलीमार गार्डन थाने पहुंचकर पुलिस को लूट की शिकायत देकर मुकदमा कराया।
विज्ञापन

थाने-चौकी के पास लुट रहे लोग, पुलिस तंत्र फेल :
शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में लुटेरे पिछले कई दिनों से लोगों को लूट रहे हैं। 26 फरवरी को लुटेरों ने विनोद धामीजा से फोन लूट लिया था। वह शाम को सवा छह बजे घर से सामान लेने के लिए बाजार जा रहे थे। गुरुद्वारे के पास पहुंचे तो उनके फोन पर किसी परिचित का फोन आ गया। वह बात करते हुए चल रहे थे। तभी पीछे से बाइक पर आए लुटेरों ने झपट्टा मारकर फोन लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शालीमार गार्डन एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि टीम ने दो लुटेरे पकड़े हैं। उनसे दो फोन लूट की घटनाओं का खुलासा हुआ है। इसमें डीएलएफ में एक युवती से भी फोन लूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed