फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Father, son shot young man, serious

Ghaziabad News: पिता,पुत्र ने युवक को गोली मारी,गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Father, son shot young man, serious
मोदीनगर। नगर के गांव बुदाना में ब्रहस्पतिवार रात पिता,पुत्र ने लेनदेन को लेकर एक अन्य व्यक्ति से हुए विवाद में साथ नहीं देने पर चचेरे भाई अमित को गोली मार दी। गंभीर अमित को उपचार के लिए नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की रिपोर्ट अमित के चाचा ने दर्ज कराई।
विज्ञापन

नगर के समीपवर्ती गांव बुदाना निवासी अमित कुमार किसान हैं। बताया कि उनके तहरे भाई कुलदीप का 2100 रुपयों को लेकर एक युवक से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार रात कुलदीप और अमित कहीं जा रहें थे। इसी दौरान लेनदेन वाला युवक भी मिल गया। बस स्टैंड के समीप कुलदीप और युवक की लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई दोनों में खूब विवाद हुआ। अमित ने दोनों का बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। इससे कुलदीप खफा हो गया। आरोप है कि ब्रहस्पतिवार देर रात कुलदीप अपने पुत्र अंकित के साथ अमित के यहां गया और युवक के साथ हुए विवाद में साथ न देने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौंज करने लगा। अमित ने विरोध किया तो कुलदीप ने उस पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगते ही अमित लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आरोपी उसे मृत समझ वहां से भाग गए। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि अमित के चाचा नवीन के तहरीर पर कुलदीप और उसके पुत्र अंकित के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। अंकित की तलाश में दबिशें दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed