फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Father raped his four year old daughter in Sahibabad

पिता ने किया महापाप: चार साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार होने पर पुलिस से हर बार बोला एक ही बात

Mon, 19 Feb 2024 11:06 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज़ एजेंसी, साहिबाबाद
संवाद न्यूज़ एजेंसी, साहिबाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 19 Feb 2024 11:06 PM IST
सार

एसीपी ने बताया कि आरोपी पिता मूलरूप से बुलन्दशहर के स्याना का रहने वाला है। शहीद नगर में दो साल से किराये के मकान में परिवार संग रहा रहा है। बच्ची के अलावा आरोपी के सात साल का बड़ा बेटा और एक साल की सबसे छोटी बेटी भी है। 

विज्ञापन
Father raped his four year old daughter in Sahibabad
पिता ने किया बेटी संग गंदा काम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद स्थित साहिबाबाद के शहीद नगर चौकी में रहने वाले पिता ने सोमवार को अपनी चार साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत की। काम से लौटी मां को बेटी ने घटना के बारे जानकारी दी। मां की शिकायत पर साहिबाबाद थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस टीम ने आरोपी पिता को घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि शहीद नगर निवासी महिला की ओर से साहिबाबाद थाने पर तहरीर दी गई। महिला ने बताया कि एक स्कूल में घरेलू नौकरानी का कार्य करती है। सोमवार शाम चार बजे काम से घर लौटी तो उसकी चार वर्षीय बेटी ने बताया कि पिता ने उसके साथ गंदा काम किया है। वारदात के समय आरोपी का बेटा बाहर खेलने गया हुआ था जबकि सबसे छोटी बेटी सो रही थी। आरोपी पिता ने मौका पाकर घटना को अंजाम दिया। उसके बाद घर से चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरी करता है आरोपी पिता
एसीपी ने बताया कि आरोपी पिता मूलरूप से बुलन्दशहर के स्याना का रहने वाला है। शहीद नगर में दो साल से किराये के मकान में परिवार संग रहा रहा है। बच्ची के अलावा आरोपी के सात साल का बड़ा बेटा और एक साल की सबसे छोटी बेटी भी है। परिवार आरोपी के नशे की लत के कारण परेशान है। 

विज्ञापन

पकड़े जाने पर आरोपी पिता बोला..गलती हो गई
पुलिस के गिरफ्तार करने पर आरोपी पिता ने बताया कि उससे गलती हो गई। हर बार पूछे जाने पर पुलिस से गलती होने की बात कहता रहा। वहीं पत्नी का घटना के बाद आरोपी पति को सजा दिलाने पर जोर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed