{"_id":"68d56da9753b131f690c232f","slug":"farmers-taking-out-a-padyatra-were-stopped-at-the-checkpoint-ghaziabad-news-c-137-1-krj1001-109663-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पद यात्रा निकाल रहे किसानों को चौकी पर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पद यात्रा निकाल रहे किसानों को चौकी पर रोका
सार
खुर्जा जंक्शन पर सैकड़ों भाकियू किसानों ने भ्रष्टाचार के विरोध में पद यात्रा शुरू की। पुलिस ने उन्हें जंक्शन चौकी पर रोक लिया और तीन घंटे बाद किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। मांगें न माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विस्तार
खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र के सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के विरोध में बुलंदशहर तक पद यात्रा निकाल रहे थे, जिनको बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने जंक्शन चौकी पर ही रोक लिया। इसके बाद करीब तीन घंटे तक भाकियू कार्यकर्ता चौकी पर जमे रहे। ढाई बजे किसान नेताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी देकर वापस लौट गए।
भारतीय किसान यूनियन के नेता अनिल कुमार उर्फ बब्बन प्रधान ने बताया कि संगठन व सैकड़ों किसानों के समर्थन के साथ उनकी पद यात्रा थी। जो पूर्व से निर्धारित थी। इसी के चलते बृहस्पतिवार सुबह मदनपुर गांव में सभी किसान इकट्ठा हो गए थे। उनकी मांग थी कि सरकारी कार्यों में भ्रष्टाचार पर रोक लगानी चाहिए। जिससे किसानों और लोगों को राहत मिल सके।
उन्होंने सरकारी कार्यालयों में कार्य की समय सीमा निर्धारित करने, महंगी शिक्षा से राहत दिलाने, स्कूलों में एनसीआरटी की किताब लागू करने, डीएपी-यूरिया की पूर्ण व्यवस्था की जाए आदि की मांग उठाई। जब किसान सुबह साढ़े 11 बजे जंक्शन मार्ग पर पहुंचे, तक पुलिस ने मौके पर रोक लिया।
विज्ञापन
सूचना पर एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय व सीओ पूर्णिमा सिंह भी पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांग और पद यात्रा की बात पर अड़े रहे। सूचना पर लगभग साढ़े 12 बजे सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे, जिन्होंने किसानों से चौकी में बैठकर वार्ता की। जहां किसानों की समस्या को सुना गया और समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। करीब ढाई बजे किसान ज्ञापन देकर वापस लौट गए। इस दौरान शिवलाल, रवेंद्र, हरकिशन, रनवीर, नानक चंद, धर्मवीर सिंह, प्रेमपाल, केहर सिंह, रामपाल सिंह आदि रहे।